मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को धूमधाम से मुंबई में हुई। इस दौरान अंबानी हाउस ‘एंटीलिया’ को रौशनी से नहलाया गया और दुल्हन की तरह सजाया गया। ईशा की शादी उद्योगपति आनंद पिरामल से हुई। दोनों एक दूसरे को लंबे वक्त से जानते थे। आखिरकार दोनों की शादी तय हुई और शान से अंबानी की बेटी की बिदाई हुई। ईशा की शादी में बॉलीवुड के सितारों का तांता लगा रहा।

इस पार्टी में राजनेता, अभिनेता और खिलाड़ियों का मेला सा लगा रहा। नामी सितारों में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, प्रियंका-निक जोनस, रणवीर-दीपिका, ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन जैसे बड़े सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इतना ही नहीं खबरें और सोशल मीडिया पर तस्वीरें छाई रहीं कि अंबानी की बेटी की शादी में सुपरस्टार्स ने बारातियों/ महमानों को खाना भी परोसा। इस बीच अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स थाली लगाते हुए देखे गए।

अब अंबानी की बेटी ईशा की शादी निपट चुकी है। हाल ही में नीता-मुकेश अंबानी के साथ बेटी ईशा की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। ईशा की शादी की तस्वीरों ने तो सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ था। वहीं मां-पिता के साथ ईशा की ये तस्वीरें भी बेहद खूबसूरत हैं। तस्वीरों में मुकेश और नीता बेटी पर स्नेह बरसाते दिखाई दे रहे हैं। आप भी देखिए ये तस्वीरे:-