Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: ईशा अंबानी और आनंद पिरामल आखिरकार एक दूसरे के हो चुके हैं। 12 दिसंबर को मुंबई में अंबानी की बेटी की शादी बड़े गाजे-बाजे के साथ की गई। इस दौरान ईशा की शादी में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा रहा। ईशा की शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमिताभ बच्चन-जया बच्चन, शाहरुख खान-गौरी खान जैसे बड़े सितारों ने शिरकत की। ईशा की शादी बहुत धूमधाम से की गई।
ईशा-आनंद की शादी में वरमाला बड़े ही खूबसूरत तरीके से की गई। ईशा ने जब आनंद के सामने एंट्री मारी उस वक्त ईशा बेहद सुंदर लग रही थीं। ईशा के साथ उनके अगल-बगल में दोनों भाई खड़े थे। ऐसे में वरमाला लेकर ईशा-आनंद के पास पहुंचीं। इस दौरान दोनों की वरमाला सीता-राम मिलन की धुन के साथ हुई। दरअसल, जब वरमाला का समय हुआ तब बैकग्राउंड में सीता-राम मिलन धुन बजाई गई। सोशल मीडिया पर ईशा की वरमाला का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वरमाला के समय लड़के-लड़की वाले एक दूसरे के साथ काफी हंसी-मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। जयमाला की रस्म में सभी काफी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दुल्हन की तरफ उनके दोनों भाई आकाश और अनंत दोनों साथ खड़े दिखाई देते हैं। वहीं आनंद के दोस्त उन्हें गोद में उठा लेते हैं और दोनों (ईशा-आनंद) एक दूसरे को पहले वरमाला पहनाने की कोशिश करते हैं।
वीडियो में ईशा अंबानी की मां नीता और पिता मुकेश हंसने लगते हैं। वीडियो में अनिल अंबानी भी साथ दिखाई देते हैं। बताते चलें ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी खास मुहूर्त में हुई है। दोनों का विवाह पंचमी के दिन हुई है।