बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना कई दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती है। विनोद खन्ना की एक कथित तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही थी, जिसमें वे काफी कमजोर नजर आ रहे थे। इसके बाद कई लोगों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की। अब अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने अपने सबसे करीबी और साथी के चले जाने की बात कही है। इस ट्वीट ने नया भ्रम पैदा किया है। लोग इस ट्वीट के बाद कयास लगा रहे हैं कि क्या विनोद खन्ना की मौत हो गई? अमिताभ बच्चन के ट्वीट से लोग अंदाज लगा रहे हैं, इसमें अमिताभ बच्चन विनोद खन्ना की बात कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है, ‘अजीब है, हैं ना? आपके करीब और प्यारे और साथी का गुजर जाना आपको आपकी खुद की जिंदगी पर सवाल उठाने पर विवश कर देता है।’

लेकिन यह भी हो सकता है कि अमिताभ बच्चन अपनी बहू एश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय के लिए भी यह ट्वीट कर सकते हैं। कृष्णराज राय की मौत कुछ दिन पहले ही हुई है। वे काफी दिनों से बीमारी से पीड़ित थे। एश्वर्या राय बच्चन के पिता की शोक सभा में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स पहुंचे थे।

सांसद होते हुए भी ‘गुमनाम’ ही रहे विनोद खन्ना, योगी आदित्य नाथ के लिए भी प्रचार कर चुके हैं

बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना अभी बीमार चल रहे हैं और मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। विनोद खन्ना फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के साथ एक राजनीतिज्ञ भी रहे हैं। जानिए उनके राजनीतिक करियर से जुड़ी कुछ खास बातें… (Source: Express Archives/Facebook)

बता दें, पानी की कमी के बाद विनोद खन्ना को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अस्पताल ने एक बयान जारी किया था कि खन्ना की सेहत में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जा रहा है। हालांकि, इसके बाद उनकी एक कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा था। इस तस्वीर में विनोद खन्ना काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। तस्वीर में विनोद खन्ना अपनी पत्नी और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया था कि उन्हें कैंसर भी है। हालांकि, अभी तक उस तस्वीर को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विनोद खन्ना: पिता की मर्जी के खिलाफ बने एक्टर, करियर के टॉप पर ओशो के लिए बॉलीवुड से ले लिया संन्यास

Vinod Khanna UnKnown Facts: विनोद खन्ना को हाल ही में मुंबई के गिरगाम स्थित रिलाइंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। रिपोर्च अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें उन्हें कथित तौर पर ब्लैडर कैंसर से पीड़ित बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स बता रहे हैं जिनसे आप शायद ही वाकिफ हों। (Source: Express Archive)