Irrfan Khan : एक दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए दिग्गज अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया है। इसी के साथ ही मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जा चुका है।

फिल्म डायरेक्टर सुजीत सरकार ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि इरफान खान का निधन हो गया है। सुजीत सरकार ने लिखा ‘मेरे प्यारे दोस्त इरफान आप लड़ते रहे… लड़ते रहे और लड़ते रहे। मुझे हमेशा आप पर गर्व रहेगा और हम दोबारा मिलेंगे… श्रद्धांजलि’। इरफान खान के अचानक निधन से हर कोई शॉक में है। इरफान खान के फैंस से लेकर तमाम बॉलीवुड स्टार्स के एक एक कर रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

इरफान खान के जाने की खबर सुन कर करण जौहर ने भी ट्वीट किया है। करण जौहर ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘शुक्रिया इतनी सारी अच्छी फिल्मों के लिए।  कलाकारों का दायरा बढ़ाने के लिए शुक्रिया। हमारे सिनेमा को ऊंचाइयां देने के लिए शुक्रिया। हम आपको सदा याद रखेंगे। आपकी मौजूदगी हमारी जिंदगियों में हमेशा रहेगी। पूरा सिनेमा आपको सेल्यूट करता है।’

इससे पहले एक्टर इरफान खान की मां सईदा बेगम का शनिवार सुबह 95 साल की उम्र में निधन हुआ था। इरफान उस वक्त भारत में नहीं थे। जिस वजह से शनिवार शाम वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए और उनकी मां का अंतिम संस्कार उनके भाई द्वारा किया गया।

बताते चलें, इरफान खान आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे। इस फिल्म के बनने से पहले ही उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला था। इसके बाद वह अपनी बीमारी के इलाज के लिए विदेश चले गए थे। भारत वापस आकर उन्होंने फिर से काम करना शुरू किया। इस फिल्म में भी इरफान खान की अदाकारी को लोगों ने सलाम किया। हालांकि इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान इरफान नदारद थे।

जिसको लेकर उन्होंने कहा था कि वो अंग्रेजी मीडियम के प्रमोशन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे क्योंकि शरीर में ऐसे अनचाहे रोग के कारण उन्हें अपने इलाज के लिए देश से बाहर जाना है। जिस वजह से वो इस फिल्म के प्रचार का हिस्सा नहीं बन सके थे। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस वक्त इरफान खान के निधन की खबर से शोक में हैं। लगातार सोशल मीडिया पर सेलेब्स ट्वीट कर इरफान खान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं:-

Live Blog

18:34 (IST)29 Apr 2020
सोनाक्षी सिन्हा ने भी ट्वीट कर इरफान खान को आखिरी विदाई दी

सोनाक्षी सिन्हा ने भी ट्वीट कर इरफान खान को आखिरी विदाई दी: सोनाक्षी ने लिखा- 'उनका काम और लगन कमाल की थी। सिनेमा की दुनिया में वह कमाल के शख्स थे। उनका काम हमेशा सभी को इंस्पायर करता रहेगा'

His body of work and dedication to the craft was in a league of its own. The world of cinema lost a gem today, but his work will continue to inspire generations.

17:34 (IST)29 Apr 2020
इरफान खान के निधन पर स्वरा भास्कर ने जताया दुख

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इरफान के जाने पर पोस्ट किया। उन्होंने इरफान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'नहीं  नहीं नहीं, रेस्ट इन पीस इरफान खान। दिल तोड़ देने वाली खबर। वह शानदार इंसान थे। हम सबसे बेहतरीन अदाकारों में एक उन शख्सियत को खो चुके हैं।' 

No no nooooooo!!!! Crying faceCrying faceCrying faceCrying faceCrying faceCrying faceCrying face #RIPIrrfanKhan Tragic and heart breaking news! He was a gem!!!! We’ve lost one of the finest actors this country will ever see. My deepest condolences to his family.

16:53 (IST)29 Apr 2020
फूट फूट कर रोईं विद्या बालन!

फूट फूट कर रोईं विद्या बालन: विद्या बालन ने भी इरफान खान को अंतिम विदाई दी। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा- 'मैं अपने आंसुओँ को रोक नहीं पा रही हूं। क्योंकि आपकी परफॉर्मेंस ने मुझे अफेक्ट किया। मैं आपको ज्यादा जानती भी नहीं थी। लेकिन पर्सनली आपकी एक्टिंग ने मुझे झंकझोर कर रख दिया। मेरे हिसाब से ये आपका मैजिक है जो हमेशा हमें याद रहेगा। मेरा दिल आपकी फैमिली के बारे में सोच सोच कर टूट रहा है। आपके औऱ आपके परिवार के लिए मैं दुवा करूंगी।'

didn’t know you well but i can’t stop crying today because your performances affected me in a very personal way...I guess thats your magic and that will always remain...Take care #IrrfanKhan . My heart breaks at the thought of your family but i pray for Sutapa and your boys.

16:17 (IST)29 Apr 2020
Irrfan Khan: पंकज त्रिपाठी और ऋतिक रोशन ने दी श्रद्धांजलि

पंकज त्रिपाठी ने भी इरफान खान को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- 'कभी कभी भावनाओं को बता पाना सम्भव नहीं होता, वहीं हो रहा है इरफ़ान दा।' इरफान खान के लिए ऋतिक रोशन ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ऋतिक ने लिखा-'मेरी आपसे कभी ज्यादा बात नहीं हुई है लेकिन मेरी आंखों में आपके लिए आंसू हैं। आप ऐसे इंसान थे जो दुनिया में बहुत कम मिलते हैं। मैं आपको मिस करूंगा। आपकी आत्मा को शांति मिले।

I had not more than a couple of conversations with you Irfan but I have a tear in my eye as I type this .You were a rare human being. I will miss you. Thank you for showing me what being authentic truly means. RIP.

 
16:06 (IST)29 Apr 2020
इरफान को अलविदा कहते हुए, शाहरुख खान हुए इमोशनल

शाहरुख खान ने भी इरफान खान को याद किया। शाहरुख अपने शब्दों के साथ काफी गमगीन नजर आए। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें इरफान खान औऱ शाहरुख खाथ नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने साथ ही लिखा- मेरे दोस्त तुम एक इंस्पिरेशन हो। हमारे समय के बेहतरीन एक्टर। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। हम आपको हमेशा याद करते रहेंगे, आप याद आएंगे। आप हमारी जिंदगी का हिस्सा थे ये फैक्ट हमेशा हममें उत्साह भरता रहेगा।' शाहरुख ने साथ ही इमोशन होकर लिखा- 'पैमाना कहे है कोई, मैखाना कहे है, दुनिया तेरी आंखों को भी, क्या-क्या न कहे है। लव यू।'

16:00 (IST)29 Apr 2020
'हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे...': इरफान खान को याद कर बोले सलमान, शेयर की तस्वीर..

सलमान खान ने इरफान खान संग एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया। इरफान के निधन पर दुख जताते हुए सलमान ने लिखा- 'फिल्म इंडस्ट्री को आपके जाने से बहुत नुकसान हुआ। खास तौर पर उनकी फैमिली को , भगवान उन्हें शक्ति दें। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे भाई। आप हमेशा याद रहेंगे, हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।'

15:40 (IST)29 Apr 2020
अलविदा Irrfan Khan: सुपुर्द-ए-खाक हुए इरफान खान

इरफान खान को मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जा चुका है। सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फिर भी लोग कब्रिस्तान के बाहर खड़े हैं। दोपहर 3 बजे करीब इरफान खान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। सलमान खान ने भी इरफान खान के जाने पर अपना दुख प्रकट किया है। तो वहीं शाहरुख खान ने भी अपने ट्वीट के जरिए इरफान को श्रद्धांजलि दी। शाहरुख खान इस बीच काफी इमोशनल नजर आए।

15:16 (IST)29 Apr 2020
प्रसून जोशी ने इरफान को याद करते हुए कहा.

प्रसून जोशी कहते हैं कि इरफान जिस हालात से गुजर रहे थे उन्हें काफी पीढ़ा थी। लेकिन उन्होंने कभी भी इसे किसी के आगे बयां नहीं किया। विशाल भारद्वाज, तिमांग्शू धूलिया भी  कब्रिस्तान के बाहर इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें इरफान की एक झलक दिख जाए।

15:06 (IST)29 Apr 2020
मास्क पहन कर कब्रिस्तान के आगे खड़े लोग.. देखना चाहते हैं इरफान की एक झलक

इरफान खान के फैंस उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होना चाहते हैं। वहीं इंडस्ट्री के कई नामी लोग भी हैं जो कब्रिस्तान के बाहर मास्क पहने खड़े हैं। दो दो करके पारिवारिक लोगों को दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है। इरफान का पार्थिव शरीर कब्रिस्तान तक पहुंच गया है फैंस को इस बारे में खबर लग चुकी है ऐसे में सब इच्छा कर रहे हैं कि उनकी एक झलक देखने को मिल जाए। विशाल भारद्वाज भी इरफान के अंतिम दर्शन कर चुके हैं।  

14:48 (IST)29 Apr 2020
इरफान खान के जाने से छाया दुख का माहौल, पीएम मोदी ने भी जताया दुख

इरफान खान के निधन की खबर से पीएम मोदी ने भी दुख प्रकट किया। पीएम मोदी ने लिखा- 'इरफान खान का जाना बेहद दुखद। वहीं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इरफान खान के निधन पर शोक प्रकट किया। लता मंगेशकर, उद्धव ठाकरे, प्रियंका चोपड़ा, आदि ने भी इरफान खान के जाने से शोक प्रकट किया।

14:35 (IST)29 Apr 2020
इरफान खान का पार्थिव शरीर पहुंचा वर्सोवा कब्रिस्तान

इरफान खान का पार्थिव शरीर पहुंचा वर्सोवा कब्रिस्तान: इरफान खान के पार्थिव शरीर को मुंबई, वर्सोवा कब्रिस्तान ले जाया गया है। थोड़ी देर में सुपुर्द ए खाक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बीच आमिर खान ने भी इरफान के जाने पर शोक प्रकट किया। आमिर खान ने कहा कि इरफान का जाना हिंदी सिनेमा के लिए बहुत बड़ा लॉस है।

14:31 (IST)29 Apr 2020
अंतिम यात्रा में 20 लोग ही शामिल...

वर्सोवा कब्रिस्तान में इरफान खान का सुपुर्द ए खाक होगा। परिवार सहित 20 लोगों को इरफान की अंतिम यात्रा में शामिल होने की इजाजत मिली है। कई खास लोग हैं जो इरफान की अंतिम यात्रा में लॉकडाउन की वजह से शामिल नहीं हो पा रहे हैं। सलेक्टिव लोगों को ही अंदर जाने की परमिशन मिल रही है।तिमांग्शू धूलिया को इरफान की अंतिम यात्रा में जाने की इजाजत मिल गई है। तिमांग्शू तब से इरफान औऱ उनकी फैमिली के साथ थे जब से उनकी तबीयत खराब हुई थी।

14:17 (IST)29 Apr 2020
अक्षय कुमार ने भी इरफान खान के निधन पर दुख प्रकट किया

अक्षय कुमार ने भी इरफान खान के निधन पर दुख प्रकट किया: अक्षय कुमार ने ट्वीट कर इरफान खान के इंतकाल पर दुख प्रकट किया। अक्षय ने लिखा-बेहद दुखद खबर है। इरफान खान के चले जाने से बहुत दुख हुआ। यह एक बहुत बड़ा नुकसान है। भगवान उनकी फैमिली को शक्ति प्रदान करे, इस मुश्किल समय में शक्ति दे।

14:03 (IST)29 Apr 2020
शाम 5 बजे होगा इरफान खान का अंतिम संस्कार..

3 दिन पहले ही इरफान खान की मां का निधन हुआ था। इसके बाद अब इरफान खान का इंतकाल हुआ है। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इरफान खान राजस्थान के जयपुर से हैं। 5 बजे इरफान खान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

13:52 (IST)29 Apr 2020
'अपनी फिल्म के प्रमोशन में शामिल नहीं हो पाए..इस बात का था दुख'

अपनी फिल्म के प्रमोशन में शामिल नहीं हो पाए..: इरफान जब अपनी बीमारी से उठकर वापस आए थे तो उन्होंने फिल्म अंग्रेजी मीडियम में काम किया। इस फिल्म के कंप्लीट होने के बाद फिल्म की प्रमोशन एक्टिविटी का वक्त आया। लेकिन इरफान फिल्म के प्रमोशन के लिए एकत्रिक नहीं हो पाए ऐसे में उनके मन में ये इच्छा रह गई थी। इरफान चाहते थे कि जितनी प्यार से उन्होंने ये फिल्म बनाई है, उतने ही प्यार से वह इस फिल्म का प्रमोशन भी करते।

13:37 (IST)29 Apr 2020
इरफान खान को विदाई देने की हो रही तैयारी, लॉकडाउन के बीच आ रही कईं मुश्किलें..

इरफान खान को बीते दिन मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब इरफान के बारे में खबर आई थी, तब पहले लोगों को लगा कि ये फेक न्यूज होगी। लेकिन कुछ देर बाद ही ये खबर कन्फर्म हो गई। सुजीत सरकार ने खुद ट्वीट कर इस बारे में सूचना दी। इरफान के परिवार वाले अभी अस्पताल में ही हैं। लॉकडाउन की वजह से परेशानी न हो माहौल खराब न हो इस बात का खयाल रखा जा रहा है। लेकिन फैंस और बाकी दोस्त इरफान को अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें इसका इंतजाम किया जा रहा है। 

13:32 (IST)29 Apr 2020
फैंस दे रहे श्रद्धांजलि..

इरफान खान ने बताया था कि उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन बीमारी हुई है। फैंस को उन्होंने इस बारे में ट्वीट और इंस्टा पर पोस्ट कर बताया था। इरफान खान एक जिंदादिल शख्सियत थे। इरफान फैंस उनके निधन की खबर सुन कर बेहद आहत हैं। सोशल मीडिया पर इरफान खान के फैंस उन्हें ट्रेंड कर रहे हैं, इरफान को .याद किया जा रहा है औऱ उन्हे श्रद्धांजलि दी। 

13:15 (IST)29 Apr 2020
'क्या यार? थोड़ी ताकत औऱ लगाता भाई...'- इमोशनल होकर बोले अनुभव सिन्हा..

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने इरफान के लिए ट्वीट कर लिखा- 'अभी तो time आया था तेरा मेरे भाई। अभी तो कितना काम करता तू जो इतिहास में लिखा जाता। क्या यार? थोड़ी ताक़त और लगाता भाई। पर लगाई तो होगी ही तूने सारी। ठीक है, जा। आराम कर। दो साल बहुत लड़ा तू। थक भी गया होगा। एक बार बैठना चाहिए था हम सारों को, दारू पीते। पर बैठते नहीं हम।

13:07 (IST)29 Apr 2020
बहुत दयालु थे इरफान खान: सोनम कपूर 

बहुत दयालु थे इरफान खान: सोनम कपूर ने भी इरफान खान के यूं दुनिया छोड़ जाने पर अपने इमोशन्स जाहिर किए। सोनम ने लिखा- रेस्ट इन पीस, आपको आइडिया भी नहीं है कि आप मेरे लिए क्या हैं, आप बहुत दयालु थे। बहुत दुखद

13:05 (IST)29 Apr 2020
पेट के नीचे था ट्यूमर!

इरफान खान कैंसर से पीड़ित थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पेट के नीचे एक ट्यूमर था जिसकी वजह से उनकी अंतड़ियों में इंफेक्शन हो गया था।

13:03 (IST)29 Apr 2020
अजय देवगन ने किया ट्वीट, इरफान खान को दी श्रद्धांजलि

अजय देवगन ने किया ट्वीट: दिल तोड़ देने वाली खबर, इरफान का जाना बहुत बड़ा नुकसान है। उनके बेटे औऱ पत्नी के लिए बहुत दुख है। आपकी आत्मा को शांति मिले।

12:52 (IST)29 Apr 2020
अमिताभ बच्चन ने भी किया ट्वीट..

अमिताभ बच्चन ने भी किया ट्वीट..बिग बी ने ट्वीट कर लिखा-अभी अभी खबर मिली। इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिल को बहुत दुखा देने वाली खबर। वह एक बेहद खूबसूरत एक्टर और incredible एक्टर थे। बहुत अच्छे कलिग थे। उन्होंने हिंदी औऱ वर्ल्ड सिनेमा को बढ़ाने में बहुत योगदान दिया।

12:48 (IST)29 Apr 2020
डॉ कुमार विश्वास ने इरफान खान को किया याद..

इरफान खान को याद करते हुए डॉ कुमार विश्वास ने कहा- प्रथा,हासिल जैसी शुरुआती फ़िल्मों से आजतक भारतीय सिनेमा के प्रातिभ ग्लोबल अभिनेता,मेरे दोस्त इरफ़ान का यूँ जाना तोड़ गया “रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई, तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई ! इक बार तो ख़ुद मौत भी घबरा गई होगी, यूँ मौत को सीने से लगाता नहीं कोई..!”

12:46 (IST)29 Apr 2020
अनुपम खेर ने भी इरफान खान को दी श्रद्धांजलि, वीडियो में रो पड़े

अनुपम खेर ने भी इरफान खान को दी श्रद्धांजलि, वीडियो में रो पड़े: इरफान खान अनुपम खेर के एनएसडी जूनियर भी थे औऱ बहुत अच्छे दोस्त भी थे।

12:42 (IST)29 Apr 2020
लता मंगेशकर ने भी इरफान खान के जाने पर ट्वीट किया औऱ दुख प्रकट किया..

लता मंगेशकर ने भी इरफान खान के जाने पर ट्वीट किया औऱ दुख प्रकट किया..: लता दीदी ने लिखा- बहुत गुणी अभिनेता इरफान खान जी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

12:40 (IST)29 Apr 2020
सुनील ग्रोवर ने किया ट्वीट

सुनील ग्रोवर ने किया ट्वीट: सुनील ग्रोवर ने दिग्गज एक्टर इरफान के निधन की खबर सुन ट्वीट किया- बहुत दुखद खबर सुन कर यकीन  नहीं होता। इस नुकसान की कोई भरपाई नहीं कर पाएगा। एक्सप्रेस नहीं कर पा रहा।

12:37 (IST)29 Apr 2020
परिणीति चोपड़ा ने किया ट्वीट

इरफान के बारे में दुखद खबर को सुन कर परिणीति चोपड़ा ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा- इरफान सर आप बेहद खूबसूरत इंसान थे। कूल गाय थे। आपके साथ इंटरएक्शन हमेशा याद रहेगा।

12:35 (IST)29 Apr 2020
'वह हमें छोड़ गए'

अनुष्का शर्मा ने इरफान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए लिखा- भारी दिल के साथ मैं ये ट्वीट कर रही हूं। वह बेहद शानदार एक्टर थे। वह एक इंस्पिरेशन थे।मेरे लिए वह एक आइडल थे।  उन्होंने बहुत लंबी लड़ाई लड़ी। बहुत दुख है कि वहहमें छोड़ गए।

12:31 (IST)29 Apr 2020
अनुष्का शर्मा ने जताया शोक

इरफान खान के बारे में खबर सुन कर अनुष्का शर्मा ने भी ट्वीट किया

12:20 (IST)29 Apr 2020
इरफान खान की मौत पर अरशद वारसी ने जताया शोक

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की मौत की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दौरान एक्टर अरशद वारसी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि इरफान की मौत की खबर सुनकर वो हैरान है। उनसे मेरी बात होती रहती थी और मुझे लगा था कि वो बीमारी से रिकवरी कर रहे हैं।

12:10 (IST)29 Apr 2020
इरफान खान ने दुनिया को कहा अलविदा..

इरफान खान की 28 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकीलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद से आज दिन में खबर आई कि इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे।