Indian Idol 10 2018 Finale Winner Name: इंडियन आइडल सीज़न 10 का विजेता सलमान अली को चुना गया है। उन्हें एक कार और 25 लाख का चेक मिला। इसके अलावा अंकुश दूसरे नंबर पर रहे और तीसरे नंबर पर निलांजना रे रही।  इंडियन आयडल के फाइनल में पांच प्रतियोगी पहुंचे थे। इससे पहले इंडियन आयडल 10 में शाहरुख खान रिक्शे पर कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा को लेकर पहुंचे थे। दरअसल शाहरुख, अनुष्का और कैटरीना अपनी फिल्म ज़ीरो को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे।

इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है और फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इंडियन आयडल का खिताब जीतने के लिए नीलांजना और सलमान अली को प्रबल दावेदार माना जा रहा था। शो के जज विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास एपिसोड की कई तस्वीरें भी शेयर की थी। इसके अलावा शो के एंकर मनीष पॉल ने भी कैटरीना कैफ के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी।

Live Blog

23:46 (IST)23 Dec 2018
सलमान अली बने इंडियन आयडल 10 के विजेता

सलमान अली विनर रहे वही अंकुश भारद्वाज दूसरे नंबर पर रहे

23:29 (IST)23 Dec 2018
नेहा का ऐलान, इंडियन आयडल के विनर को मिलेगी चमचमाती कार

नेहा ने बताया कि इंडियन आयडल 10 के विनर को एक शानदार कार मिलेगी

23:27 (IST)23 Dec 2018
विशाल ददलानी ने बताया, 2 करोड़ से अधिक वोट मिले है इंडियन आयडल 10 के विनर को

विशाल ने कहा कि इस सीजन के विनर को 2 करोड़ 55 लाख 63 हजार 765 वोट मिले हैं। 

23:17 (IST)23 Dec 2018
इंडियन आयडल 10 के सभी प्रतियोगी दे रहे हैं एक आखिरी बार परफॉर्मेंस

सभी प्रतियोगी रेट्रो म्यूजिक और 60-70 के दशक के द्वारा अपनी संगीत कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर प्रतियोगी किशोर कुमार, मोहम्मद रफी औऱ लता मंगेशकर के गाने गाते हुए सुनाई दिए। 

23:14 (IST)23 Dec 2018
शाहरुख ने किया छैया छैया पर डांस

शाहरुख भी फाइनलिस्ट्स की परफॉर्मेंस से काफी खुश नज़र आए और उन्होंने भी मंच पर जाकर छैयां छैयां गाने पर परफॉर्म किया।

23:05 (IST)23 Dec 2018
शाहरुख के गानों पर इंडियन आयडल के प्रतियोगियों ने किया कमाल

शाहरुख के करियर के हर दौर से इन प्रतियोगियों ने गाने गाए और शाहरुख को ट्रिब्यूट दिया।

22:38 (IST)23 Dec 2018
नेहा कक्कड़ ने लगाई अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग, दर्शकों ने कहा वन्स मोर

नेहा कक्कड़ ने अपने कई शानदार गानों पर परफॉर्म किया। उन्हें स्टेज पर विशाल ददलानी ने इंट्रोड्यूज़ किया था। नेहा ने गाने के साथ ही डांस परफॉर्मेंस भी दी।

22:36 (IST)23 Dec 2018
सलमान ने गाया गाना और शाहरुख ने किया सजदा पर परफॉर्म

सलमान ने अपनी मधुर आवाज़ में गाना गाते हुए माई नेम इज खान का गाना गाया। वहीं शाहरुख ने लिप सिंक किया। 

22:16 (IST)23 Dec 2018
शाहरुख की रिक्वेस्ट पर सलमान अली ने गाया सजदा

शाहरुख ने अपनी फेमस फिल्म माई नेम इज़ खान के सॉन्ग पर सलमान के साथ लिप सिंक की। 

22:15 (IST)23 Dec 2018
जावेद अली के साथ पहुंचे सलमान अली, गाया सलमान खान, आलिया भट्ट और शाहिद कपूर के गाने

सलमान अली का साथ देने के लिए जावेद अली पहुंचे। जावेद अली ने सलमान के गायन की तारीफ की। वहीं शाहरुख बोले. मुझे बहुत कम मौका मिलता है सलमान की तारीफ करने का।

22:02 (IST)23 Dec 2018
अनुष्का, कैटरीना और शाहरुख ने की निलांजना की तारीफ

अनुष्का ने कहा कि आप इतनी छोटी सी उम्र में इतना बेहतरीन गाती हैं। वहीं कैटरीना ने कहा कि आप अपनी शानदार सिंगिंग के अलावा एक्टिंग भी कर सकती हैं क्योंकि आप बेहद खूबसूरत भी हैं। 

21:59 (IST)23 Dec 2018
बप्पी लाहिड़ी और निलांजना ने किया धमाल, गाया ऊलाला ऊलाला सॉन्ग

निलांजना ने बप्पी के आने से पहले भी शानदार परफॉर्मेंस दी। दोनों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी और सबने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

21:51 (IST)23 Dec 2018
इंडियन आयडल के मंच पर कपिल का शो प्रमोट करने पहुंचे कीकू शारदा

कीकू शारदा इंडियन आयडल के सेट पर सैंटा क्लॉस बनकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इंडियन आयडल के खत्म होने के बाद कपिल शर्मा का शो शुरू होने जा रहा है जिसमें पहले एपिसोड में सलमान खान अपने परिवार के साथ पहुंचेंगे।

21:49 (IST)23 Dec 2018
कैटरीना के साथ मनीष पॉल ने लगाए ठुमके

मनीष पॉल ने कैटरीना के साथ डांस किया और अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया।

21:19 (IST)23 Dec 2018
विशाल ददलानी ने दिखाया मनीष पॉल के संघर्ष की दास्तां, इमोशनल हो गई पूरी इंडियन आयडल टीम

विशाल ददलानी ने मनीष पॉल का वीडियो दिखाया जिसमें उऩके संघर्ष की दास्तां देखने को मिली। मनीष इस वीडियो को देखकर इमोशनल हो गए और विशाल, नेहा और जावेद ने आकर उन्हें गले लगाया।

21:15 (IST)23 Dec 2018
इंडियन आयडल जज जावेद अली ने दी खास परफॉर्मेंस

जावेद अली ने अपने कई लोकप्रिय गीतों से समां बांध दिया। 

21:01 (IST)23 Dec 2018
शाहरुख और नितिन ने दर्द ए डिस्को पर किया डांस

नितिन इस गाने के दौरान क्रेजी हो गए और शाहरुख और मनीष पॉल की टांगों के अंदर से भी निकलते  दिखाई दिए। कैटरीना ने उनकी परफॉर्मेंस देखकर कहा कि वे रॉकस्टार हैं वहीं शाहरुख ने कहा कि आपकी परफॉर्मेंस मुझे बुरे सपने की तरह डराती रहेगी।

20:55 (IST)23 Dec 2018
शाहरुख ने सिखाया नितिन को डांस और रोमांस, परफॉर्मेंस देखकर जजेस ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

शाहरुख ने नितिन को रोमांस के गुर सिखाए और गेरुआ गाने पर डांस भी किया। 

20:48 (IST)23 Dec 2018
सुरेश वाडेकर ने गाया 'सपने में मिलती है'

सुरेश के इस गाने पर शाहरुख , अनुष्का और कैटरीना भी स्माइल करते नज़र आए। नितिन ने कहा कि सुरेश वाडेकर के साथ खड़े होकर गाना गा दिया. इससे ज्यादा बड़ी बात मेरे लिए कुछ नहीं हो सकती है।

20:45 (IST)23 Dec 2018
फाइनलिस्ट नितिन ने गाया झूम बराबर झूम, सुरेेश वाडेकर भी उनका साथ देने पहुंचे

नितिन की परफॉर्मेंस के लिए कई बैकग्राउंड डांसर्स भी दिखाई दिए। जहां नितिन ने झूम बराबर झूम गाया वही सुरेश वाडेकर ने भी उनका साथ दिया।

20:40 (IST)23 Dec 2018
विभोर की परफॉर्मेंस को कैटरीना ने भी सराहा

कैटरीना ने कहा कि विभोर की परफॉर्मेंस उन्हें बेहद पसंद आई है। विभोर की कैटरीना से प्रशंसा सुनकर काफी खुश नज़र आए।

20:24 (IST)23 Dec 2018
दिल्ली के फाइनलिस्ट विभोर पराशर ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

विभोर ने अल्का याग्निक के साथ 'अगर तुम साथ हो' गाना भी गाया था। इसके अलावा उन्होंने 'दिल्ली  वाली गर्लफ्रेंड' और 'स्वीटी' गाने पर परफॉर्मेंस दी।

20:21 (IST)23 Dec 2018
इंडियन आयडल के मंच पर अल्का याग्निक ने गाया 'अगर तुम साथ हो'

अल्का याग्निक ने अपनी मधुर आवाज़ से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंन फिल्म रॉकस्टार का गाना 'अगर तुम साथ हो' के साथ ही यादगार परफॉर्मेंस दी। 

20:16 (IST)23 Dec 2018
रिक्शे पर कैटरीना और अनुष्का को लेकर पहुंचे शाहरुख खान

मनीष पॉल ने फनी अंदाज़ में कैटरीना, अनुष्का का वेलकम किया वही शाहरुख के लिए ग्रैंड फिनाले में मौजूद लोगों ने खड़े होकर अभिवादन किया।

20:14 (IST)23 Dec 2018
इंडियन आयडल 10 के ग्रैंड फिनाले में विशाल ददलानी ने दी शानदार परफॉर्मेंस

विशाल ददलानी ने सलमान के गाने 'दिल दिया गल्ला' गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने ये भी कहा कि सीज़न खत्म हो रहा है और वे ये सोचकर काफी इमोशनल हो रहे हैं। 

19:52 (IST)23 Dec 2018
एक्टर रोनित रॉय ने दी इंडियन आयडल के फाइनलिस्ट्स को शुभकामनाएं

रोनित रॉय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इंडियन आयडल सीज़न 10 के फाइनल में पहुंचा हर प्रतियोगी जीत डिज़र्व करता है। एक से बढ़ कर एक। सभी प्रतियोगियों को फिनाले की शुभकामनाएं।