युवा असमिया फिल्मकार की 1962 के भारत-चीन युद्ध पर बनी फिल्म बुधवार कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाएगी। अंग्रेजी भाषा में बनी 108 मिनट लंबी फिल्म ‘1962 : माई कंट्री लैंड’ 28 वर्षीय चाउ पार्था बोर्गोहेन की पहली फिल्म है। लिविंग ड्रीम्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता मारबॉम माय हैं। बोर्गोहेन करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से बनी इस फिल्म के पटकथा लेखक और सिनेमेटोग्राफर भी हैं। फिल्म का संगीत मशहूर मणिपुरी लोक कलाकार गुरु रेवबेन माशंगवा ने शंक शंकीनी के साथ मिलकर तैयार किया है।
Also Read: सलमान, रणबीर के बाद अब आलिया के ब्यॉयफ्रेंड संग जुड़ा कैटरीना का नाम!
फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश के तवांग एवं मेचुका, मेघालय में सोहरा और गुवाहाटी में हुई है। अरुणाचल प्रदेश में जन्मे और अब असम के डिब्रूगढ़ में रह रहे बोर्गोहेन कहते हैं, ‘जब भी लोग अरुणाचल प्रदेश के बारे में बातें करते हैं, तब 1962 के चीन-भारत युद्ध की कहानियों का जिक्र सबसे पहले होता है। वहां रह रहे युद्ध प्रभावित स्थानीय लोगों के लिए 1962 के युद्ध की ये कहानियां अब भी नई हैं, भले ही कई अन्य उस दौरान लोगों द्वारा झेले गए दुख और यातना को भुला बैठे हों।’
Alsor Read: तो शादी की तैयारियों में जुटे सलमान, 50 की उम्र में तीसरी बार करा रहे हेयर ट्रांसप्लांट!
उनके मुताबिक आकाशवाणी पर जवाहर लाल नेहरू का दिया वह ऐतिहासिक बयान, ‘असम के लोगों के प्रति मेरे दिल में सहानुभूति है (अरुणाचल उस वक्त असम का ही हिस्सा था)।’ वाकई बेहद निराशाजनक था, क्योंकि मैं यही सोचता कि हमारे सर्वोच्च नेता ने कैसे इतनी जल्दी आत्मसमर्पण कर दिया।
Also Read: सलमान, रणबीर के बाद अब आलिया के ब्यॉयफ्रेंड संग जुड़ा कैटरीना का नाम!