मौका था आईफा 2015 का जहां बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के प्यार के रंग में रंगे नज़र आए। ठहर गई लोगों की सांसें जब रणवीर ने दीपिका को सबके सामने कर दिया प्रपोज।
फोटो में आप साफ देख सकते हैं किस तरह रणवीर ने दीपिका को खुलेआम अपना दिल दिया और दीपिका ने भी बड़े प्यार से रणवीर के दिल को स्वीकार किया।
दरअसल, कुआलालंपुर में हुए आईफा अवॉर्ड्स 2015 में जब दीपिका को ‘वुमेन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाजा गया, तो दीपिका अपना अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचीं। स्टेज पर होस्ट रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर मौजूद थे। जैसे ही दीपिका स्टेज पर पहुंचीं, वैसे ही रणवीर ने अपने घुटनों पर बैठकर बड़े रोमांटिक अंदाज़ में अपना दिल जो एक बलून था वो दीपिका को दिया।
दीपिका भी मौके पर चौका मारते हुए अपनी खूबसूरत मुस्कुराहट के साथ वह बलून ले लेती हैं।
PHOTOS: IIFA 2015- कंगना की ‘क्वीन’ और शाहिद की ‘हैदर’ ने मारी बाजी, जीते कई पुरस्कार
इन दोनों के प्यार के बीच अर्जुन कपूर भी नज़र आए। अर्जुन यहां हाथों में चार लाल गुलाब लिए हुए चुपचाप खड़े रणवीर और दीपिका का प्यार निहारते दिखाई दिए।