एक्टर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हैदराबाद पुलिस ने संध्या थियेटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को एक नया नोटिस जारी किया है। अल्लू अर्जुन को इस मामले में मंगलवार सुबह 11 बजे तक पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। अल्लू अर्जुन की लीगल टीम को यह नोटिस दिया गया है। रविवार को प्रदर्शनकारियों ने अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित घर के बाहर तोड़फोड़ की थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया है।
उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया था प्रदर्शन
उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने यह प्रदर्शन किया था। उनकी मांग है कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा था कि अल्लू अर्जुन फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद थिएटर गए थे। हालांकि अल्लू अर्जुन ने रेवंत रेड्डी के इस आरोप को बेबुनियाद बताया है।
बता दें कि हैदराबाद में हुई भगदड़ में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं उसका 9 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। यह घटना पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी।
ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’? मेकर्स ने बताई वजह
अल्लू अर्जुन को लेकर पुलिस का बड़ा दावा
इससे पहले हैदराबाद पुलिस ने रविवार को एक्टर अल्लू अर्जुन को लेकर बड़ा दावा किया था। पुलिस ने कहा था कि अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद के संध्या थिएटर को छोड़ने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने कहा था कि अल्लू अर्जुन को बताया गया था कि थिएटर के बाहर हुई अफरा-तफरी में एक महिला की मौत हो गई है।
रविवार को पुलिस ने टाइमस्टैम्प के साथ फुटेज जारी किया, जिसमें दिखाया गया कि अल्लू अर्जुन लगभग आधी रात तक थिएटर में रहे। पुलिस ने आरोप लगाया कि अल्लू अर्जुन ने पुलिस के जाने के अनुरोध को अनदेखा किया। चिक्कड़पल्ली जोन के एसीपी रमेश कुमार ने कहा कि थिएटर मैनेजर ने शुरू में पुलिस को अल्लू अर्जुन के पास जाने की अनुमति नहीं दी थी और कहा था कि वे पुलिस का संदेश अल्लू अर्जुन तक पहुंचा देंगे।
हालांकि एसीपी के अनुसार जब अर्जुन नहीं गए, तो पुलिस ने उनके मैनेजर से संपर्क किया और उन्हें महिला की मौत और उसके 9 वर्षीय बेटे के गंभीर रूप से घायल होने के बारे में बताया। लेकिन मैनेजर ने भी उनके अनुरोध पर ध्यान नहीं दिया। कमिश्नर ने यह भी कहा कि अल्लू अर्जुन के निजी बाउंसरों ने पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ धक्का-मुक्की की। पढ़ें पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन के घर के बाहर हंगामा