बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं उन्होंने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वह फिल्म की टीम का पीछा ना करें।

इसके साथ उन्होंने प्रशंसकों से कहा कि उन्हें गुंडों की तरह अराजकता पैदा करने से बचना चाहिए।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘जबलपुर में गहरा प्यार महसूस हो रहा है। यह मेरा अनुरोध है कि कृपया बाइक से पीछा ना करें, इससे पैदल चलने वाले और बुजुर्ग घायल हो रहे हैं। इस प्यार से अनजाने लोगों का नुकसान देखना बहुत ही चिंताजनक है।’’

रितिक अपने हुनर से महिलाओं पर जादू चलाने में सफल रहे हैं और इस बार फिर वह अपने आठ पैक के साथ जादू चलाने को तैयार हैं।

PHOTOS: मोहनजोदड़ो में रितिक का लुक हुआ LEAKED

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी कोई जरूरत नहीं है, मैं आपके प्यार को महसूस करता हूं।’’ ‘मोहनजोदड़ो’ सिंधु घाटी सभ्यता की एक प्रेम कहानी है।

लगातार ब्रेकिंग न्‍यूज, अपडेट्स, एनालिसिस, ब्‍लॉग पढ़ने के लिए आप हमारा फेसबुक पेज लाइक करें, गूगल प्लस पर हमसे जुड़ें  और ट्विटर पर भी हमें फॉलो करें