हनी सिंह के रहस्यमय ढंग से 18 महीने तक इंडस्ट्री से दूर रहने के दौरान कई दूसरे रैपरों को मौका मिला। इनमें बादशाह भी हैं, जिन्होंने इस दौरान कई हिट गाने दिए। हालांकि, हनी सिंह बादशाह को खुद के लिए चुनौती नहीं मानते। उनका मानना है कि उनके बीच कोई कंपटीशन नहीं है। जब हनी से पूछा गया कि क्या बादशाह के मशहूर होने से उनको कोई चुनौती मिल रही है, हनी सिंह ने कहा, ”रॉल्स रॉयस और नैनो में फर्क होता है।” हनी सिंह अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म जोरावर के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मीडिया से बात कर रहे थे। हनी ने आखिरी बार हॉलीवुड के लिए गाना 2015 में दिया था। यह सॉन्ग यह कुनाल खेमू की फिल्म भाग जॉनी में था।
बता दें कि बादशाह और हनी सिंह 2012 तक साथ में काम कर चुके हैं। दोनों ने गेट अप जवानी और खोल बोतल जैसे हिट गाने भी दिए हैं। हालांकि, दोनों के बीच कथित तौर पर मतभेद उभरने के बाद वे कुछ सालों से साथ काम नहीं कर रहे। बादशाह ने अपना सिंगल 2006 में हनी सिंह के साथ ही उतारा था। हनी सिंह के इंडस्ट्री से गायब रहने के दौरान बादशाह ने डीजे वाले बाबू और कर गई चुल जैसे हिट गाने दिए। हनी सिंह से जब उनकी गुमशुदगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी साफ साफ बताने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही एक इंटरव्यू देकर पूरी कहानी बताएंगे।
हनी सिंह ने खुद को ‘रॉल्स रॉयस’ और बादशाह को ‘नैनो’ बताया, कहा-कोई कंपटीशन नहीं
बादशाह और हनी सिंह 2012 तक साथ में काम कर चुके हैं। दोनों ने गेट अप जवानी और खोल बोतल जैसे हिट गाने भी दिए हैं।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
मुंबई

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा मनोरंजन समाचार (Entertainment News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 12-03-2016 at 17:23 IST