बॉलीवुड के लोकप्रिय रैपर और सिंगर यो-यो हनी सिंह ने अपनी 32वां जन्मदिन काफी धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। सूत्रों की मानें तो हनी सिंह ने अपना जन्मदिन अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ ही सेलिब्रेट किया।

उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में जैजी बी और अलफाज भी पहुंचे थे। हनी ने अपने सोशल साइट ट्विटर पर जैजी बी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उनकी बहन और पत्नी भी साफ नजर आ रही हैं।

हनी ने तस्वीर के साथ क्या ट्वीट किया अप भी पढ़ें:

यही नहीं काफी समय से लाइम लाइट से दूर रहे हनी सिंह को ट्विटर पर उनके फैंस ने ढेरों बधाइयां दीं। इसके जवाब में हनी ने लिखा, ‘आप सभी के संदेशों और प्यार का मैं बेहद शुक्रगुजार हूं। मेरे संगीतमय सफर का हिस्सा बनने के लिए आपको बहुत सारा प्यार और सम्मान।

दर्शकों को योयो के गानों का बेसब्री से इंतज़ार है। हंलाकि हनी ने हाल ही में फिल्म ‘दिल्ली वाली जालिम गर्लफ्रेंड’ के गाने ‘बर्थडे बैश’ के साथ दर्शकों के बीच अपनी धमाकेदार वापसी की है।