Holi Songs: होली का त्योहार आने वाला है और हर तरफ देखने को बस रंग ही रंग मिलने वाले हैं। होली का मौका हो और गाने न बजे ऐसा तो हो नहीं सकता। बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा होता है होली का त्यौहार। होली के मौके पर हिंदी फिल्मों से लेकर भोजपुरी फिल्मों में भी गाने खूब रंग जमाते हैं। ये एक ऐसा मौका है जब हर कोई खुद को इस त्योहार में पूरी तरह सराबोर कर देना चाहता है। इस मौके पर गुझिया, नमकीन और ठंडई का स्वाद हिट गानों के साथ और भी बढ़ जाता है। गुलाल के साथ थोड़ी मौज मस्ती भी होती है और गानों पर डांस भी होता है। इस मौके पर डीजे मिक्स सॉन्ग्स भी खूब बजाए जाते हैं। तो चलिए आपको होली के गानों की प्लेलिस्ट बताते हैं जिसे आप होली 2025 के जश्न में शामिल कर सकते हैं।
साल 2025 में सलमान खान ने फैंस को होली पर सौगात दी है। और फिल्म सिकंदर का होली सॉन्ग बम बम भोले रिलीज किया है।
यहां देखें गाना
भोजपुरी में भी होली के गानों की धूम होती है, खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह जैसे सुपरस्टार्स के गाने होली के मौके पर खूब बजाए जाते हैं।
इसके साथ ही भोजपुरी फिल्मों के फेमस स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के गाने भी भोजपुरी में सुने जाते हैं।
इस मौके पर यूट्यूब पर काफी डीजे मिक्स भी पॉपुलर हुए। होली में आप फिल्मी गानों के इस मैशअप को बजाइए और जमकर होली का लुत्फ उठाइए।
अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ शायद होली का सबसे मशहूर गाना है। अमिताभ बच्चन की आवाज इस गीत को अलग ही मस्ती में ले जाती है। यह गाना होली पर जरूर बजता है। यह गाना अब होली के संग ऐसा जुड़ चुका है कि नजदीकी वक्त में अलगाव की गुंजाइश नहीं दिखती। गाने में अमिताभ के साथ रेखा भी थीं।