होली के पावन अवसर पर आम जनता से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स तक सभी त्योहार मना रहे हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर भी सेलेब्स ने होली की बधाई-शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। रंगों का त्योहार सभी हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं और रंग खेल रहे हैं। होली का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। गुलाल, भांग की मस्ती में सभी लोग डूबे हुए हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फेस्टिवल को जमकर मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा, सभी ने त्योहार की बधाई दी है। सभी सेलेब्स ने अपने फैन्स के साथ-साथ देशभर के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी है। साथ ही सेलेब्स ने अपनी होली खेलती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। साथ ही इलियाना ने अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और आतिया शेट्टी के साथ मिलकर एक “होली मुबारका” वीडियो मैसेज के जरिए होली की शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म का गाना ‘लेट्स प्ले होली’ लिखकर फैन्स को विश किया है। आप भी देखें सेलेब्स कैसे मना रहे हैं होली।
देखें ट्वीट्स
T 2461 -" The quieter you become the more you can hear. "~
जितने ज़्यादा आप चुप रहेंगे , उतना ही ज़्यादा आप सुन पाएंगे ..
HAPPY HOLI pic.twitter.com/ExPOtZmZJO— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 12, 2017
In eager anticipation ??????… happy holi in advance pic.twitter.com/RKt0bPOGWa
— Juhi Chawla Mehta (@iam_juhi) March 12, 2017
Happiness comes in various colours…. Happy Holi … Have a great one, safe one & most importantly a responsible one. pic.twitter.com/luFQgKv0rL
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) March 13, 2017
Do me a favour let's play Holi! Here is wishing everyone a safe beautiful wonder filled Holi.. https://t.co/zZ3WblFB2v
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 12, 2017

