ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस हिना खान काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके शो छोड़ने की खबरों ने उन लोगों को बहुत दुख दिया है जो कि उनकी वजह से शो को देखते हैं या उनके बहुत बड़े फैन हैं। ऐसी खबर थी कि वो बिग बॉस 10 के लिए शो को छोड़कर जा रही हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में एंट्री को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह खबर झूठी है। इसकी वजह एक्ट्रेस का इन बातों को खुद सिरे से खारिज करना है। उन्होंने ट्विट करके कहा मैं बिग बॉस में नहीं जा रही हूं। यह सच नहीं है। वहीं अपने शो के लिए आखिरी शूटिंग करते समय एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने एक प्रेरणादायी ट्विट करके खुद के मजबूत रहने के लिए कहा। ट्विट में लिखा कि- जैसे ही कैटलपिलर को लगता है कि दुनिया खत्म हो गई है वो तितली बन जाती है।
हिना के ऑन स्क्रीन पति करण मेहरा और बेटे रोहन मेहरा पहले से ही बिग बॉस के घर में मौजूद हैं। जहां करण और हिना के बीच कभी दोस्ती वाला रिश्ता भी नहीं रहा वहीं रोहन के साथ उनका करीबी रिश्ता है। इसी वजह से वो अपने ऑन स्क्रिन बेटे का सपोर्ट कर रही हैं। ऐसी खबरे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी करने वाली हैं। हालांकि हिना ने इस बात को अभी तक कंफर्म नहीं किया है। यह बात तो तय है कि एक्ट्रेस के फैंस उन्हें काफी मिस करेंगे।
Absolutely rubbish.. not true guys @ColorsTV https://t.co/mQjdAfOvEF
— Hina Khan (@eyehinakhan) November 14, 2016
https://twitter.com/eyehinakhan/status/795758372737798144/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/eyehinakhan/status/795757984227868672/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि स्टार प्लस के मशहूर डेली सोप ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस हिना खान के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। अब वह इस शो में और ज्यादा नजर नहीं आएंगी। खबरों के मुताबिक शो के मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। एक मशहूर टीवी शो सास बहू और साजिश की खबरों की मानें तो हिना और शो के मेकर्स के बीच पिछले कुछ महीनों से मतभेद चल रहे थे। कहा जा रहा है कि वह शो में उनके किरदार के साथ किए जा रहे मोल्ड के साथ खुश नहीं थीं। कहा यह भी जा रहा था कि उन्होंने शो के मेकर्स को कई बार शो छोड़ देने की धमकियां तक दी थीं।
