म्यूजिक कंपोजर, कीबोर्ड के जादूगर और बेमिसाल सिंगर ए.आर.रहमान आज यानि 6 जनवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। ए.आर.रहमान ने साल 1992 में आई फिल्म रोजा से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके टाइटल ट्रैक को इतना पसंद किया गया कि टाइम्स मैग्जीन ने उसे दस सदाबहार गानों की लिस्ट में शामिल किया था। वहीं साल 2009 में टाइम्स मैग्जीन ने उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल किया था। लगान फिल्म में रहमान के साउंड ट्रैक को दुनिया की 100 महान म्यूजिक एल्बम में 45वें नंबर पर रखा गया था। रहमान एक पहले एशिया से पहले हैं जिन्होंने एक साल में दो ऑस्कर अपने नाम किए हैं। दिल से फिल्म के मशहूर गाने छइयां-छइयां को डेनजेल वाशिंग्टन की फिल्म इनसाइड मैन में इस्तेमाल किया गया था।

रहमान के म्यूजिक के बारे में तो आप कई बातें जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रहमान असल में इंजीनियर बनना चाहते थे। लेकिन धीरे उनकी रुचि म्यूजिक की तरफ बढ़ी और वह इसी में आगे बढ़ते गए।