Sapna Choudhary Dance Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) यूट्यूब की क्वीन हैं। सपना जब भी स्टेज पर पहुंचती है, तो अपने डांस से फैंस के दिलों को धड़का देती हैं। सपना चौधरी के डांस वीडियो यूट्यूब पर उनके फैंस के बीच खूब देखे जाते हैं। इन दिनों सपना का एक हरियाणवी गाने का वीडियो ‘बालम आल्टो’ (balam Alto) खूब वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग पर सपना शानदार डांस पेश करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं सपना चौधरी का ये डांस वीडियो दर्शकों को फुल एंटरटेन कर रहा है।

सपना चौधरी के इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि इस गाने को यूट्यूब पर बार बार देखा जा रहा है। सपना सूट पहने गाने में जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। बता दें हरियाणा की ये डांसिंग क्वीन आज पूरे देश में एक जाना पहचाना चेहरा हैं। सपना चौधरी के डांस को देख कर हर कोई उनका कायल हो जाता है।

गौरतलब है कि सपना चौधरी के अलावा आज बहुत सारी हरियाणवी डांसर लाइव स्टेज डांस करती देखी जाती हैं। सपना चौधरी की तुलना अकसर बाकी डांसर्स से की जाती है। सपना चौधरी जब आई थीं तो उस वक्त डांस के लिए उन्हें काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थीं। सपना चौधरी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया और ये मुकाम हासिल किया है।

बताते चलें सपना न सिर्फ अपनी स्टेज परफोर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। बल्कि वो अपना जलवा बॉलीवुड तक बिखेर चुकी हैं। इतना ही नहीं सपना ग्लैमर वर्ल्ड का आज एक जाना माना नाम हैं। सपना टीवी के सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस शो को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाता है। सपना शो जीती तो नहीं थीं लेकिन शो में वो अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती थीं।