त्योहार हम सभी को एक धागे में बांधता है। जाति, धर्म समाज को भूल कर हम सब साथ मिलकर एक त्योहार मनाते हैं। इसी तरह की खुशी और उल्लास भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर भी होता है। जगह-जगह मंदिरों में सजावट होती है। घरों में एक से बढ़कर एक पकवान बनाए जाते हैं। कृष्ण मंदिरों में खास पीले और नीले रंग से सजावट की जाती है। मुंबई में इस त्योहार के मौके पर दही हांडी भी की जाती है। दही हांडी तो हमारी बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाई देती है। पुरानी फिल्मों से लेकर आज तक फिल्मों में ये त्योहार दिखाया जाता है। हीरो गोविंदा बनाकर हीरोइन की गलियों में जाते हैं और दही हांडी में शामिल होकर इस त्योहार को मनाते हैं। इस मौके पर कई गाने भी फिल्माए गए हैं। जो आज भी इस खास त्योहार की याद दिलाते हैं। आप इन्हें इस मौके के लिए परफेक्ट गाना बोल सकते हैं।
1- यशोमती मय्या से बोले नंदलाला- पुराने गाने के शौकीन लोगों के लिए ये गाना बिल्कुल परफेक्ट हैं। लता मंगेशकर का गाया ये गाना फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम का है। इस फिल्म में जीनत अमान और शशि कपूर मुख्य भूमिका में थे।
2- गोविंदा आला रे- पुरानी फिल्मों का दूसरा गाना जो इस मौके में आज भी मस्ती घोल देता है गोविंदा आला रे। ब्लफ मास्टर फिल्म का ये गाना लता मंगेश्कर और मो.रफी ने गाया था। 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म में शम्मी कपूर गोविंदा बनकर मटकी फोड़ने निकले थे।
3- चांदी की डाल पर – ये गाना 90 के दशक में आई फिल्म हेल्लो ब्रदर का है। इस गाने में पिंक पैंट और व्हाइट टी शर्ट पहनकर सलमान रानी मुखर्जी को इंप्रेस करने निकले थे।
4- मच गया शोर- ऐसा कोई त्योहार नहीं जिस पर महानायक अमिताभ बच्चन का कोई गाना ना हो। जी हां खुद्दार फिल्म का ये गाना जन्माष्टमी के मौके पर बड़ा ही अच्छा फिट बैठता है। इसमें कान्हा कोई और नहीं बल्कि खुद अमिताभ थे।
5- गो गो गो गोविंदा- 2012 में आई फिल्म ओह माई गॉड में सोनाक्षी सिन्हा कोरियोग्राफर प्रभु देवा के साथ दही हांडी के मौके पर डांस करती दिखाई दी थीं। यह गाना भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

