Happy Holi 2023 Celebration: देशभर में रंगों के त्यौहार होली की धूम है। सभी एक-दूसरे पर रंग लगा रहे हैं और होली विश कर रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स कहां पीछे रहते, क्या कियारा क्या शाहिद और क्या अनन्या पांडे। सभी सेलेब्स अपनी रंग-बिरंगी तस्वीरें शेयर करके फैंस को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सिद्धार्थ-कियारा ने अपनी पहली होली की तस्वीर शेयर की है, वहीं शाहिद कपूर ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ से एक वीडियो शेयर किया है। करीना ने बच्चों तैमूर और जेह के साथ होली खेली तो सोहा अली खान ने भी बेटी इनाया और पति कुणाल खेमू के साथ होली का जश्न मनाया। करिश्मा कपूर, उर्फी जावेद, अंजलि अरोड़ा, प्रियंका चाहर चौधरी, निया शर्मा, मंदिरा बेदी… बॉलीवुड सितारों से लेकर टीवी सितारों तक कैसे ये सेलेब्स होली मना रहे हैं, आइए देखते हैं तस्वीरें और वीडियो…
Happy Holi 2023 Celebration Live Updates in Hindi
कार्तिक आर्यन होली पर देश से बाहर हैं, ऐसे में उन्हें मां के हाथ की गुझिया और फैमिली वाली होली की याद आ रही है।
एक्ट्रेस सिमरन खन्ना ने फैंस को होली का त्यौहार विश किया है।
शाहिद कपूर ने 'कबीर सिंह' से वीडियो शेयर कर फैंस को होली की बधाई दी।
तन्मय ने होली की तस्वीर शेयर कर फैंस को बधाई दी है।
यशराज फिल्म्स ने फैंस को अपनी फिल्मों के डायलॉग के जरिए होली की बधाई दी।
उर्फी जावेद ने होली पर वीडियो शेयर करके फैंस को बधाई दी है।
Directors Kut Production ने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
होली पर गालों में गुलाल लगी तस्वीर शेयर करके अनन्या ने लिखा- बुरा न मानो होली है।
कियारा आडवाणी ने होली के मौके पर अपनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के हल्दी के फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स मना रहे हैं रंगों भरी होली का त्यौहार।
