Happy Holi 2023 Celebration: देशभर में रंगों के त्यौहार होली की धूम है। सभी एक-दूसरे पर रंग लगा रहे हैं और होली विश कर रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स कहां पीछे रहते, क्या कियारा क्या शाहिद और क्या अनन्या पांडे। सभी सेलेब्स अपनी रंग-बिरंगी तस्वीरें शेयर करके फैंस को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सिद्धार्थ-कियारा ने अपनी पहली होली की तस्वीर शेयर की है, वहीं शाहिद कपूर ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ से एक वीडियो शेयर किया है। करीना ने बच्चों तैमूर और जेह के साथ होली खेली तो सोहा अली खान ने भी बेटी इनाया और पति कुणाल खेमू के साथ होली का जश्न मनाया। करिश्मा कपूर, उर्फी जावेद, अंजलि अरोड़ा, प्रियंका चाहर चौधरी, निया शर्मा, मंदिरा बेदी… बॉलीवुड सितारों से लेकर टीवी सितारों तक कैसे ये सेलेब्स होली मना रहे हैं, आइए देखते हैं तस्वीरें और वीडियो…

Live Updates

Happy Holi 2023 Celebration Live Updates in Hindi

17:32 (IST) 7 Mar 2023
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर की वाइफ कियारा संग होली की तस्वीर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा की पहली होली

17:31 (IST) 7 Mar 2023
होली खेलते-खेलते मंदिरा बेदी की आंखों में पड़ गया गुलाल

मंदिरा बेदी का वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी आंखों में गुलाल पड़ गया है।

16:51 (IST) 7 Mar 2023
विक्की और कैटरीना ने खेली होली

कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल संग होली की तस्वीर शेयर की है।

16:51 (IST) 7 Mar 2023
तुषार कपूर ने बेटे के साथ खेली होली

एक्टर तुषार कपूर ने बेटे लक्ष्य के साथ होली खेलते हुए वीडियो शेयर किया है।

16:08 (IST) 7 Mar 2023
आलिया भट्ट ने विश किया होली का त्यौहार

आलिया भट्ट ने 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' के सेट से फोटो शेयर की है।

16:08 (IST) 7 Mar 2023
टीवी सेलेब्स की होली

सुंबुल तौकीर, हिना खान, शेफाली जरीवाला, शालीन भनोट, निया शर्मा ने होली का जश्न मनाया।

16:03 (IST) 7 Mar 2023
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने मनाई होली

जल्द माता-पिता बनने वाले दीपिका और शोएब ने होली का त्योहार मनाया, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

16:03 (IST) 7 Mar 2023
सोहा अली खान ने शेयर किया होली सेलिब्रेशन का वीडियो

सोहा अली खान ने बेटी इनाया और पति कुणाल खेमू के साथ होली का जश्न मनाया, देखिए वीडियो

14:25 (IST) 7 Mar 2023
करीना ने जेह और तैमूर संग मनाई होली

करीना ने बच्चों संग तस्वीर शेयर करते हुए पति सैफ को याद किया है।

14:24 (IST) 7 Mar 2023
करिश्मा कपूर ने शेयर की होली की तस्वीर

करिश्मा कपूर ने होली की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

14:24 (IST) 7 Mar 2023
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की होली

एक्टर नील भट्ट और उनकी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा की होली की तस्वीरें देखिए।

14:23 (IST) 7 Mar 2023
अशनूर कौर होली के लिए तैयार

एक्ट्रेस अशनूर कौर ने होली की शुभकामनाएं देते हुए ये वीडियो शेयर किया है।

14:09 (IST) 7 Mar 2023
शिल्पा शेट्टी ने खेली फूलों वाली होली

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बच्चों संग होली का त्यौहार मनाया

14:08 (IST) 7 Mar 2023
होली पर गोविंदा का नया गाना

गोविंदा का गाना 'पान का बीड़ा' हुआ होली पर रिलीज

14:07 (IST) 7 Mar 2023
बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स ऐसे मना रहे हैं होली

प्रियंका चाहर चौधरी और अर्शी खान का होली सेलिब्रेशन देखिए...

14:04 (IST) 7 Mar 2023
अंजलि अरोड़ा ने होली पर किया डांस

अंजलि अरोड़ा का होली सेलिब्रेशन देखिए...

14:03 (IST) 7 Mar 2023
राकेश भट ने शेयर की होली का वीडियो

राकेश ने कुछ इस अंदाज में फैंस को होली की बधाई दी है।

14:03 (IST) 7 Mar 2023
अनुपमा के एक्टर सुधांशु पांडे ने मनाया होली का जश्न

सुधांशु पांडे ने होली की तस्वीर शेयर की है।

14:02 (IST) 7 Mar 2023
कृति सेनन ने परिवार संग मनाई होली

कृति सेनन ने बहन नूपुर और अपने मम्मी पापा संग होली की तस्वीर शेयर की है।

13:50 (IST) 7 Mar 2023
जय भानुशाली ने बेटे संग लिया होली का मजा

जय भानुशाली ने बेटे के साथ होली खेलते हुए वीडियो शेयर किया है।

13:49 (IST) 7 Mar 2023
करीना कपूर की होली

करीना ने ऐसे खेली योग इंस्ट्रक्शन के साथ होली।

13:48 (IST) 7 Mar 2023
सलमान ने फैंस को विश किया होली का त्यौहार

सलमान खान ने इस तस्वीर के साथ फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

13:48 (IST) 7 Mar 2023
आएशा सिंह ने शेयर की होली पर रंग बिरंगी तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस आएशा सिंह ने होली के मौके पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

13:46 (IST) 7 Mar 2023
अंकिता लोखंडे ने शेयर की होली की तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने होली के मौके पर तस्वीर शेयर की है।

13:45 (IST) 7 Mar 2023
इशिता दत्ता ने होली पर शेयर की पति वत्सल सेठ संग तस्वीर

इशिता दत्ता ने तस्वीर शेयर करते हुए पति को याद किया जो इस बार होली पर उनके साथ नहीं हैं।

13:44 (IST) 7 Mar 2023
शारिब हाशमी ने होली की रंग बिरंगी शुभकामनाएं दीं

एक्टर शारिब हाशमी ने तस्वीर शेयर करते हुए होली की शुभकामनाएं दी हैं।

13:43 (IST) 7 Mar 2023
भूमि पेडनेकर की होली

भूमि पेडनेकर ने वीडियो शेयर कर फैंस को विश किया होली का त्यौहार

11:57 (IST) 7 Mar 2023
करण जौहर ने विश किया होली का त्यौहार

करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्मों के क्लिप के साथ फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं।

11:56 (IST) 7 Mar 2023
सचेत-परंपरा ने शेयर की होली की तस्वीर

सचेत-परंपरा ने होली की तस्वीर शेयर करके फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं।

11:54 (IST) 7 Mar 2023
शादी के बाद देवोलीना ने मनाई पति संग होली

टीवी की गोपी बहू यानी कि देवोलीना ने शादी के बाद पति संग कुछ इस अंदाज में पहली होली मनाई।

बॉलीवुड सेलेब्स मना रहे हैं रंगों भरी होली का त्यौहार।