बॉलीवुड में विद्युत जामवाल को उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनकी फिजीक और बेहतरीन एक्शन करने के लिए जाना जाता है। विद्युत ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी फिल्में की हैं। विद्युत आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। विद्युत का जन्म 10 दिसंबर 1980 को एक आर्मी अफसर के घर हुआ था। उनके पिता आर्मी में थे इस वजह से विद्युत की पढ़ाई कई शहरों में हुई। विद्युत ने केरल के पलक्कड़ में आश्रम में रहते हुए कलारिपयट्टू की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी तब वह सिर्फ तीन साल के थे। इसे उनकी मां ही चलाया करती थीं। विद्युत ने मार्शल आर्ट्स में डिग्री भी हासिल की है। वह 25 से ज्यादा देशों में लाइव एक्शन शो भी कर चुके हैं। इसी वजह से विद्युत अपनी फिल्मों में एक्शन शानदार अंदाज में करते हैं।
विद्युत ने फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग भी की। उन्होंने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में तेलुगू फिल्म शक्ति से की। उन्होंने इसी साल बॉलीवुड में भी कदम रखा। उनकी पहली फिल्म फोर्स थी। जिसमें उनके शानदार एक्शन को देख सब उनके दीवाने हो गए थे। विद्युत ने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी फिल्में की हैं। वह बॉलीवुड में फोर्स, स्टेनली का डिब्बा, कमांडो, बुलेट राजा, कामांडो 2 और बादशाहो जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। चलिए विद्युत के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
टीवी एड में सलमान खान की पत्नी का रोल कर रही हैं ये एक्ट्रेस, देखिए इनकी तस्वीरें
1. विद्युत की मां उन्हें प्यार से ‘सिंगू’ कहकर बुलाती हैं।
2. विद्युत जामवाल को रॉक क्लाइम्बिंग करना बेहद पसंद है।
3. विद्युत मार्शल आर्ट में पूरी तरह से ट्रेंड हैं। इसके अलावा वह जिमनास्टिक, जिउ जित्सु, कलारिपयट्टू में भी ट्रेनिंग ले चुके हैं।
4. विद्युत जामवाल पहले नॉन वेजिटेरियन फूड खाया करते थे लेकिन अब वह वेजिटेरियन हो गए हैं। यहां तक की उन्हें पेटा की तरफ से साल 2014 का हॉटेस्टेट वेजिटेरियन का टाइटल भी मिल चुका है।
5. विद्युत को 2012 में फिल्म फोर्स के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
6. विद्युत जामवाल ने 2012 में टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह को डेट करने की बात स्वीकार की थी। ये दोनों 2015 में एक दूसरे से अलग हो गए।
7. विद्युत एक ऐसे एक्टर हैं जो लड़कियों की सेफ्टी से जुड़े कैंपेन से भी जुड़े हुए हैं। वह कॉलेज में जाकर लड़कियों को डिफेंस ट्रेनिंग दिया करते हैं।