Prabhas Birthday:  प्रभास। नाम सुनते ही आपके सामने बाहुबली के ना जाने कितने सीन घूमने लगते हैं जिसने प्रभास को भारतीय सिनेमा के एक हीरो से उपर की चीज बना दिया। आज 23 अक्टूबर को प्रभास का बर्थडे है। हिंदुस्तान की लाखों लड़कियों के नेशनल क्रश बन चुके प्रभास के फैंस के लिए भी ये दिन खास ही होगा। प्रभास के चाहने वाले ना सिर्फ उनसे जुड़ी सिनेमाई खबरों में दिलचस्पी रखते हैं बल्कि उनके निजी जीवन के बारे में भी सबकुछ जान लेना चाहते हैं। मसलन सिनेमा में आने से पूर्व का जीवन और स्टार बनने के बाद उनकी लव लाइफ के बारे में जानना प्रभास के सच्चे फैन अपने लिए जरूरी मानते हैं।

Prabhas Birthday 2019: प्रभास खोलना चाहते थे रेस्त्रां

तो पहले प्रभास का पूरा नाम जान लेते हैं। वेंकटेश सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपत्ति। प्रभास का यही पूरा नाम है। इस साल यानी 23 अक्टूबर 2019 को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। 22 साल की उम्र में ही पहली फिल्म कर ली थी। साल 2002 में तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म ईश्वर से एक्टिंग में पदार्पण किया था। मां नहीं चाहती थी बेटा हीरो बने। प्रभास भी नहीं चाहते थे वे हीरो बने। प्रभास एक रेस्त्रां खोलना चाहते थे वहीं मां भी चाहती थी कोई बिजनेस कर सीधी सादी लाइफ गुजारे। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। प्रभास ना रेस्त्रां खोल पाए और मां की ना चाहत पूरी हो पाई बेटा आज का सबसे बड़े सुपरस्टार में शामिल हो चुका है।

मालूम हो कि साल 2015 में आई बाहुबली द बिगनिंग और साल 2017 में रिलीज हुई बाहुबलीः द कॉन्क्लूजन की अपार सफलता के बाद मीडिया में ये खबरें खूब जोर पकड़ीं कि वह फिल्म की को-एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे हैं। हालांकि प्रभास ने कई इंटरव्यू में इस बात को सिरे से नाकार चुके हैं। उस दौरान कई फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते थे लेकिन प्रभास के इंकार के बाद फैंस को रिलेशनशिप पर

लेकिन ज्योतिषों ने प्रभास की कुंडली पढ़ ली है और उनका आने वाला समय कैसा रहेगा यह बताया है। ज्योतिष की मानें तो आने वाला समय प्रभास का सितारा अभी और चमकेगा। साल 2019 और 2020 के दौरान वृहस्पति कुबेर यानी धन के गृह में प्रवेश करेगा जिससे आशीर्वाद के साथ ही धन की भी बारिश होगी। वहीं सभी ग्रह प्रभास की समृद्धि के अनुकूल व्यवहार करेंगे। यही नहीं इसके अनुसार आने वाले साल में प्रभास के पुरस्कार जीतने का भी योग बन रहा है।

कैसी होगी लव लाइफ (Prabhas Love Life, Marriage, Girl Friend)

प्रभास की लाइफ में जल्द ही किसी की एंट्री होने वाली है। उनकी लव लाइफ साकारत्मक विचारों के साथ आगे बढ़ेगी। वृहस्पति का गोचर राशि में प्रवेश इस बात की तरफ इशारा कर रहा है। साथ ही उस महिला के साथ प्रभास की जबरदस्त केमिस्ट्री बनेगी। पेशेवर जीवन में सफलता के बाद उनका निजी जीवन भी खुशहाल होने वाला है। इस प्रकार शुक्र और चंद्रमा के प्रभाव से उनका आने वाला जीवन काफी खुशहाल होने वाला है।

Live Blog

17:21 (IST)23 Oct 2019
'बाहुबली' के लिए 10 करोड़ का ऑफर ठुकरा चुके हैं प्रभास

प्रभास ने 'बाहुबली' के लिए जिंदगी के पांच साल दिए थे। इन दौरान प्रभास ने बाहुबली के अलावा और किसी फिल्म में काम नहीं किया यहां तक कि प्रभास ने इस फिल्म के लिए 10 करोड़ के एक एड फिल्म का ऑफर भी ठुकरा दिया था।

16:26 (IST)23 Oct 2019
जानें प्रभास का पूरा नाम..

प्रभास का पूरा नाम- वेंकटेश सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपत्ति है। इस साल यानी 23 अक्टूबर 2019 को PRABHAS अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

14:21 (IST)23 Oct 2019
अनुष्का और Prabhas का रिलेशन..

साल 2015 में Prabhas की बाहुबली द बिगनिंग आई थी। इस फिल्म के बाद अगले भाग का फैंस ने बेसब्री से इंतजार किया। साल 2017 में रिलीज हुई बाहुबलीः द कॉन्क्लूजन। इस फिल्म के बाद से ही प्रभास और अनुष्का शेट्टी के बीच प्रेम की खबरों ने काफी जोर पकड़ा। हालांकि प्रभास ने कई इंटरव्यू में इस बात को सिरे से नाकार चुके हैं। 

13:59 (IST)23 Oct 2019
आने वाला समय प्रभास का..चमकेंगे सितारे..

ज्योतिष की मानें तो आने वाला समय प्रभास का सितारा अभी और चमकेगा। साल 2019 और 2020 के दौरान वृहस्पति कुबेर यानी धन के गृह में प्रवेश करेगा जिससे आशीर्वाद के साथ ही धन की भी बारिश होगी। वहीं सभी ग्रह प्रभास की समृद्धि के अनुकूल व्यवहार करेंगे। यही नहीं इसके अनुसार आने वाले साल में प्रभास के पुरस्कार जीतने का भी योग बन रहा है।

12:27 (IST)23 Oct 2019
फैंन दे रहे बधाइयां, प्रभास से जुड़ा सब कुछ जानना चाहते हैं फॉलोअर्स

हिंदुस्तान की लाखों लड़कियों के नेशनल क्रश प्रभास के जन्मदिन के खास अवसर पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं और दुवाएं दे रहे हैं।  प्रभास के चाहने वाले ना सिर्फ उनसे जुड़ी सिनेमाई खबरों में दिलचस्पी रखते हैं बल्कि उनके निजी जीवन के बारे में भी सबकुछ जान लेना चाहते हैं। मसलन सिनेमा में आने से पूर्व का जीवन और स्टार बनने के बाद उनकी लव लाइफ के बारे में जानना प्रभास के सच्चे फैन अपने लिए जरूरी मानते हैं।

11:01 (IST)23 Oct 2019
रेस्त्रां खोलने की चाह रखते थे प्रभास, लेकिन किस्मत को था कुछ और ही मंजूर..

PRABHAS की मां नहीं चाहती थीं कि उनका बेटा हीरो बने। प्रभास भी नहीं चाहते थे कि वे हीरो बने। प्रभास एक रेस्त्रां खोलना चाहते थे, वहीं मां भी चाहती थी कोई बिजनेस कर सीधी सादी लाइफ गुजारे। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। प्रभास ना रेस्त्रां खोल पाए और मां की ना चाहत पूरी हो पाई बेटा आज का सबसे बड़े सुपरस्टार में शामिल हो चुका है।

10:47 (IST)23 Oct 2019
PRABHAS: 22 साल की उम्र में करियर को दी ऊंचाइयां..

प्रभास ने अपनी पहली फिल्म सिर्फ 22 साल की उम्र में की थी। साल 2002 में उन्होंने तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म ईश्वर से एक्टिंग में पदार्पण किया था।

10:12 (IST)23 Oct 2019
Prabhas Birthday पर्सनल लाइफ में खुशियां ही खुशियां, चढेंगे सक्सेस की सीढ़ी..

पेशेवर जीवन में सफलता के बाद उनका निजी जीवन भी खुशहाल होने वाला है। इस प्रकार शुक्र और चंद्रमा के प्रभाव से उनका आने वाला जीवन काफी खुशहाल होने वाला है।

09:23 (IST)23 Oct 2019
प्रभास के फैंस को उनकी शादी का इंतजार..

फैंस के मन में प्रभास को लेकर सवाल है कि क्या इस साल उनके फेवरेट स्टार प्रभास शादी के बंधन में बंधेंगे। ऐसे में उनकी कुंडली में लव मैरिज का योग बन रहा है।

09:05 (IST)23 Oct 2019
Prabhas की Love Marriage..!

प्रभास के फैंस ये जानकर खुश होंगे कि बाहुबली सुपरस्टार की लवमैरिज होने के चांस हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मंगल और शुक्र के बीच संबंध प्रेम विवाह का योग बना रहे हैं। ना सिर्फ मंगल और शुक्र ही बल्कि शनि भी किसी महिला मित्र के साथ उनके प्रेम विवाह के योग बना रहे हैं। तो कब होगी प्रभास की शादी इसका भी जवाब इनमें ही छुपा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शादी का योग साल 2020 में प्रबल होगा।

09:04 (IST)23 Oct 2019
Only South Super Star have wax statue at Madam Tushad Museum

साउथ की फिल्मों के प्रभास इकलौते ऐसे हीरो हैं जिनकी मोम की प्रतिमा बैंकॉक स्थित मैडम तुसाद में लगी है। वहां वह बाहुबली के अमरेंद्र बाहुबली के रूप में स्थापित किए गए हैं।

09:00 (IST)23 Oct 2019
which was Prabhas 1st movie of bollywood?

हिंदी सिनेमा प्रेमियों को यही पता है कि प्रभास ने पहली बार बाहु​बलि से ही बॉलीवुड में एंट्री की थी, जबकि इससे पहले वह 'एक्सन जैक्सन' में भी आ चुके हैं। इस फिल्म से प्रभास ने प्रभु देवा के साथ डेब्यू किया था।

08:40 (IST)23 Oct 2019
HBD PRABHAS: प्रभास की मिस्ट्री गर्ल की होगी एंट्री

कहा जा रहा है कि अब इस साल प्रभास की लाइफ में जल्द ही उनके हमसफर की एंट्री हो सकती है। उनकी लव लाइफ साकारत्मक विचारों के साथ आगे बढ़ेगी। वृहस्पति का गोचर राशि में प्रवेश इस बात की तरफ इशारा कर रहा है। साथ ही उस महिला के साथ प्रभास की जबरदस्त केमिस्ट्री बनेगी। पेशेवर जीवन में सफलता के बाद उनका निजी जीवन भी खुशहाल होने वाला है। इस प्रकार शुक्र और चंद्रमा के प्रभाव से उनका आने वाला जीवन काफी खुशहाल होने वाला है।

08:29 (IST)23 Oct 2019
Happy Birthday Bahubali Super Star Prabhas: अनुष्का प्रभास का लव एंगल...

साउथ के बाद बॉलीवुड में भी छा जाने वाले सुपरस्टार प्रभास का आज जन्मदिन है। बाहुबली स्टार प्रभास के अपडेट्स को लेकर फैंस हमेशा क्रेजी रहते हैं। बाहुबली के फैंस चाहते हैं उनसे जुड़ी हर बात जानना। प्रभास की लव लाइफ को लेकर भी फैंस के मन में काफी उत्सुकता बनी रहती है। ऐसे में प्रभास का नाम कोस्टार अनुष्का शेट्टी के साथ काफी जोड़ा जाता रहा है। इनकी जोड़ी को एक्टर एक्ट्रेस की बेस्ट जोड़ियों में से एक माना जाता है।

08:22 (IST)23 Oct 2019
प्रभास की कब होगी शादीः 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मंगल और शुक्र के बीच संबंध प्रेम विवाह का योग बना रहे हैं। ना सिर्फ मंगल और शुक्र ही बल्कि शनि भी किसी महिला मित्र के साथ उनके प्रेम विवाह के योग बना रहे हैं। तो कब होगी प्रभास की शादी इसका भी जवाब इनमें ही छुपा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शादी का योग साल 2020 में प्रबल होगा।