आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वालीं फातिमा सना शेख पिछले दो सालों से बहुत बिजी थीं। लगातार प्रोजेक्टर और काम की वजह से वह इतना व्यस्त थीं कि जन्मदिन भी उन्होंने अपनी काम की जगह पर ही मनाया। ऐसे में अब दो साल के बाद फातिमा अपना जन्मदिन खास तरह से मनाने जा रही हैं। फातिमा सना शेख ने आमिख खान की फिल्म दंगल में जबरदस्त अभिनय किया था। फिल्म दंगल साल 2016 में आई थी।
वहीं इसके बाद सना अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की तैयारियों में जुट गई थीं। ‘दंगल’ के बाद ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ दो साल लगातार काम करने के बाद अब जाकर सना को अपने दोस्तों और परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिला है। ऐेसे में सना अपनी फैमिली और खास दोस्तों के साथ इस साल जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी।
सना फिल्म इंडस्ट्री में यंग एक्ट्रेसेस की लिस्ट में एक हैं। फातिमा सना के कई चाहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर भी सना को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। सना के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर करीब 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर आए दिन एक्ट्रेस कोई न कोई एक्टिविटी करती रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया से अपनी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। देखें:-
