Gully Boy Movie Trailer Teaser: रणवीर सिंह अपने फैन्स का दिल ‘सिंबा’ से तो लूट ही चुके हैं। अब एक बार फिर रणवीर फैन्स के लिए बड़े पर्दे पर कुछ अलग और नया ला रहे हैं। रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की गली बॉय के काफी वक्त से चर्चे हो रहे थे। इसके बाद अब रणवीर की फिल्म गली बॉय का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले रणवीर की गली बॉय का टीजर भी सामने आया था, जिसमें रणवीर के किरदार की एक झलक देखने को मिली थी।
रणवीर हर बार अपनी फिल्म में कुछ खास करते दिखाई देते हैं। इस बार रणवीर सिंह अपनी फिल्म में गली के एक ऐसे आम लड़के की भूमिका अदा कर रहे हैं जो कि जबरदस्त रैप करता है। ट्रेलर में रणवीर खुद रैप गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर की फिल्म की टैग लाइन है- ‘अपना टाइम आएगा’। फिल्म एक ख्वाहिशों से भरे लड़के की कहानी कहती है। फिल्म में रणवीर एक संकोची लड़के की भूमिका में हैं जो आगे चल के स्ट्रीट रैपर बनता है।
रणवीर ने अपनी फिल्म का ट्रेलर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इससे पहले रणवीर सिंह ने गली बॉय का टीजर भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था। टीजर शेयर करते हुए रणवीर सिंह लिखते हैं-ट्रेलर अनाउंस्मेंट। ‘असली हिप-पॉप’। इस रैप के जरिए रणवीर बता रहे हैं कि असली हिप-हॉप क्या होता है। बता दें, रणवीर ने खुद इस रैप को गाया है। पैप के लिरिक्स Spitfire के हैं। वीडियो में रणवीर सिंह बेहद छुपारुस्तम किस्म के नजर आ रहे हैं।