रणवीर सिंह पिछले साल 2018 में अपनी फिल्मों और शादी की खबरों के जरिए सुर्खियों में छाए रहे। हाल ही रणवीर की ‘सिंबा’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। वहीं अब साल की शुरुआत के साथ ही रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Gully Boy’ के पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं। एक के बाद एक करके सामने आए Gully Boy के तीन पोस्टर्स अपने आप में काफी कुछ कहते हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट आलिया भट्ट हैं। 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने जा रही Gully Boy के पोस्टर्स में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं।
रणवीर-आलिया पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम करने जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट कई ऐडफिल्म्स में साथ काम कर चुके हैं। मेक माय ट्रिप की कई ऐड में रणवीर आलिया एक्ट करते देखे गए। ऐसे में रणवीर और आलिया के फैन्स उनकी इस अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी ‘Gully Boy’ का एक पोस्टर सामने आया है जिसमें आलिया ऱणवीर साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक्टर्स साथ में एक हेंडफ्री को शेयर करते दिखाई दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BsHj9rKgE_v/
फिल्म की टैग लाइन भी शानदार है- ‘अपना टाइम आएगा’। दूसरे पोस्टर में रणवीर अकेले पोस्टर मे ंदिखाई दे रहे हैं। नीले रंग की हुड पहने हुए रणवीर सिंह एटी्यूड के साथ खड़े हैं। वहीं इस पोस्टर को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा है- ‘द वॉइस ऑफ द स्ट्रीट्स’।
तीसरे पोस्टर में रणवीर सिंह अपने शहर को गौर से देख रहे हैं। इस पोस्टर में रणवीर सिंह की पीठ नजर आ रही है।
