भोजपुरी फिल्मों की स्टार प्रियंका पंडित हाल ही में फिल्म ‘अवारा बलम’ के गाने ‘फिल्टर के पानी’ में नजर आई थीं। गाने में उनके साथ भोजपुरी फिल्मों के स्टार अरविंद कल्लू नजर आए थे। फिल्टर के पानी गाने में प्रियंका का बोल्ड अवतार नजर आया था। गाने में कल्लू और प्रियंका के बीच कई बोल्ड सीन भी थे। ट्रेलर में जब इस सीन को दिखाया गया था तो अभिनेत्री इस बात से नाराज हो गई थीं। वीडियो को यू-ट्यूब चैनल वेब म्यूजिक पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 29 लाख 22 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

प्रियंका ने एक यू-ट्यूब चैनल से बातचीत में बताया था कि निर्देशक और फिल्ममेकर ने उनको सीन के बारे में नहीं बताया था और गाने को हीरो यानी कल्लू ने उन्हें अचानक से किस कर लिया था। प्रियंका ने किस की बात पर निर्देशक से आपत्ति जताई तो उनसे कहा गया कि वो ये सीन हटा देंगे। हालांकि जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो प्रियंका ने देखा कि किस वाला सीन नहीं हटाया गया जिस बात से एक्ट्रेस नाराज हो गई थीं।

बता दें कि जिस गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था उसमें प्रियंका काफी अलग अवतार में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपना नाम बदल लिया है, लोग अब उन्हें गार्गी पंडित के नाम से जानते हैं। गार्गी पंडित सोशल मीडिया पर भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव के साथ विवाद को लेकर भी काफी फेमस रही थीं। कुछ दिन पहले ही गार्गी ने कहा था कि जिस मिस्टर परफेक्ट का उन्हें इंतजार था। वह मिल गया है। कहा जा रहा है कि गार्गी पंडित जल्द ही अपनी शादी की खबर दे सकती हैं।