जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा की एक्शन फिल्म फोर्स-2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है।ट्रेलर में दोनों कलाकार जबर्दस्त स्टंट करते नजर आ रहे हैं। अभिनय देव के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म फोर्स का सीक्वल है। ट्रेलर में जॉन की एक टफ इमेज दिख रही है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा अकीरा के बाद एक बार फिर एक्शन करती नजर आ रही हैं। फिल्म में सोनाक्षी एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं।

जॉन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बार घायल हुए थे। उनके घुटने में ऐसी चोट लगी थी कि उन्हें तीन बार सर्जरी करानी पड़ी थी। इसी दौरान एक बार उनके दोनों हाथ टूट गए थे और एक बार पीठ भी जख्मी हुई।

जॉन अब्राहम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्रेलर शेयर किया है। हाल ही में फिल्म के पोस्टर्स भी रिलीज किए गए थे। पोस्टर पर R.A.W truth लिखा हुआ था। फिल्म के ये पोस्टर सस्पेंस क्रिएट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फोर्स 2 की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर पिछली फिल्म की कहानी खत्म हुई थी। हाल ही में जॉन और सोनाक्षी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर भी गए थे।

इससे पहले सोनाक्षी एआर मुर्गदौस की फिल्म अकीरा में नजर आई थीं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा महिलाओं पर होने वाले जुर्म और हिंसा के खिलाफ लड़ी थीं। जैसा कि आपने पहले भी बॉलीवुड फिल्मों में देखा ही होगा। फर्क बस सोनाक्षी के जबर्दस्त एक्शन का है। इस फिल्म में सोनाक्षी एक कॉलेज स्टूडेंट का रोल कर रही हैं। जिसे जल्दी गुस्सा आ जाता है और बात हाथापाई तक पहुंच जाती है।

 

Read Also:‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर नजर आएंगे जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा

Read Also:फोर्स-2 में 1580 किलो की मर्सिडीज बेन्ज उठाएंगे जॉन, बनाई है जबर्दस्त बॉडी