फोर्ब्स मैगजीन ने विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट जारी की है। विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुकीं भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को इस लिस्ट में 10वां स्थान दिया गया है। दीपिका पादुकोण की इस साल की कमाई 10 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इस लिस्ट में अमेरिकी अदाकारा जेनिफर लॉरेंस को पहला स्थान मिला है। बता दें कि लॉरेंस 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘पैसेंजर्स’ में नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस फिल्म के लिए मोटी रकम ली है। हंगम गेम्स सीरीज फेम लॉरेंस की इस साल की कमाई 46 मिलियन डॉलर रही। हालांकि 2015 की तुलना में इसमें 11.5 फीसदी कमी देखने को मिली।

इस लिस्ट में मकार्थी दूसरे नंबर पर हैं जिनकी कमाई 33 मिलियन डॉलर आंकी गई है। ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर्स’ फिल्म में नजर आईं स्कारलेट जॉनसन तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल कमाई 25 मिलियन डॉलर आंकी गई है। 2015 की तुलना में उनकी कमाई में 30 फीसदी की गिरावट आई है। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में दीपिका एकमात्र नई एंट्री हैं। कमाई का आंकड़ा 1 जून 2015 से 1 जून 2016 के बीच की है। लिस्ट में चौथा नाम जेनिफर एनिस्टैन का है जिनकी कमाई 21 मिलियन डॉलर रही। 17 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ फैन बिंगबिंग पांचवे स्थान पर और 13.5 मिलियन की कमाई के साथ एमी एडम्स सातवें स्थान पर रही हैं। आठवीं पोजीशन पर जुलिया रॉबर्ट्स हैं जिनकी कमाई 12 मिलियन डॉलर है। नवें स्थान पर हैं मिला कुनिस और दसवें पर तो आप जानते ही हैं।