गायक सोनू निगम के गाने दिल को छू लेने वाले और काफी पावरफुल होते हैं। वो पिछले कई सालों से अपनी आवाज की वजह से लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं। लेकिन अपने बेहतरीन गानों और म्यूजिक के अलावा कुछ और भी चीजें रहीं जिनकी वजह से उन्होंने चर्चा बटोरी। पांच बार सोनू विवादों में रहे हैं। जिसकी वजह से गलत कारणों की वजह से उन्होंने हेडलाइन में जगह बनाई है। हम आपको बताते हैं निगम की पांच कंट्रोवर्सियां।
1. ताजा मामला अजान की आवाज से नींद खुलने का है। जिसपर उन्होंने लगातार कई ट्वीट किए। यद्यपि सिंगर ध्वनि प्रदूषण और लाउडस्पीकर पर बैन को लेकर बात करना चाहते थे लेकिन उनके ट्वीट को इस तरह से फ्रेम किया गया जिससे कि वो एंटी मुस्लिम लगे और इससे मुस्लिम समुदाय काफी आहत हुआ। उन्होंने इसकी तुलना गुंडागर्दी से की। जिसके बाद एक मौलवी ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया। जिसमें कहा गया कि सिंगर का सिर मुंडवाने वाले को 10 लाख रुपए का ईनाम मिलेगा। जिसपर सोनू ने पूरे देश के सामने सिर मुंडवा लिया और मौलवी से पैसे मांगे। जिसके बाद मौलवी कई कारण बताने लगे कि वो पैसा क्यों नहीं दे रहे हैं।
2. धर्मगुरु राधे मां पर पिछले साल कई आरोप लगे थे जिनमें दहेज उत्पीड़न का आरोप भी एक है। इसके अलावा उन्हें एक ड्रेस की वजह से लोग निशाना बना रहे थे। इस विवाद में सोनू कूद गए और उन्होंने राधे मां का समर्थन करते हुए ट्वीट किया- केवल मेरे दो पेंस। काली मां को राधे मां से ज्यादा छोटे कपड़ों में चित्रित किया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि यह देश एक महिला को उसके कपड़ों की वजह से सजा देना चाहता है। जिसके बाद उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की वजह से केस दर्ज हुआ था।
3. पिछले साल सोनू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें वो फ्लाइट में गाना गाते हुए दिख रहे थे। वो भी उस माइक से जिससे की सिक्योरिटी अनाउंसमेंट की जाती है। इस विवाद के बाद सोनू ने कहा था कि यात्रियों की फरमाइश पर उन्होंने ऐसा किया था। फ्लाइट में मौजूद क्रू और स्टाफ ने गायक को ऐसा करने से रोका नहीं इसी वजह से उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था।
4. अपने म्यूजिक करियर के दौरान सोनू कई विवादों का सामना कर चुके हैं। 4 साल पहले उन्होंने म्यूजिक से अपने सन्यास की घोषणा कर दी थी। एक लीडिंग म्यूजिक लेबल के साथ झगड़े पर उन्होंने कई ट्वीट किए। इसकी वजह कॉन्ट्रैक्ट में कुछ होना था लेकिन दो साल बाद सोनू ने उसी म्यूजिक लेबल के साथ पैचअप कर लिया था।
5. करण जौहर के साथ सोनू निगम की दोस्ती दो दशकों तक बनी रही। करण की फिल्म के लीड के लिए ज्यादातर सोनू की आवाज का प्रयोग किया जाता था। लेकिन पिछले साल दिवाली पर आई जौहर की ऐ दिल है मुश्किल में मोहम्मद रफी का मजाक उड़ाया गया था। जिसपर एक इंटरव्यू में बात करते हुए करते सोनू ने कहा था- अगर आप इस तरह का मजाक अपने पैरेंट्स के बारे में सुनेंगे तो यह गलत होगा। अगर आपका खून खौलता है कि कैसे कोई मेरे पैरेंट्स के बारे में ऐसा कह सकता है। तो हम सही हैं बेटा।

