हॉलीवुड के ‘एंग्री यंग मैन’ कहे जाने वाले ब्रिटिश एक्टर अल्बर्ट फिनी ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर अल्बर्ट लंबे वक्त से किडनी कैंसर से जूझ रहे थे। आठ साल पहले अल्बर्ट को उनकी बीमारी कैंसर के बारे में पता चला था। अल्बर्ट फिनी के स्पोक्स पर्सन ने उनके निधन की जानकारी दी। फिनी के फैमिली स्पोक्समैन ने कहा, ’82 की उम्र में अल्बर्ट ने अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके खास लोग उनके पास थे।’
बता दें, अल्बर्ट की अदाकारी के दिवाने दुनिया भर में मौजूद हैं। 5 बार ऑस्कर नॉमिनी में आ चुके एक्टर अल्बर्ट ने अपने करियर में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 1936 में सैल्फोर्ड में जन्मे फिनी के पिता का नाम बुक मेकर था। अल्बर्ट फिनी के स्कूल टीचर ने उन्हें एक्टर बनने की सलाह दी थी। साल 1960 में आई फिल्म ‘सैटरडे नाइट एंड संडे मॉर्निंग’ ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई। इस फिल्म में एक्टर ने लीड भूमिका निभाई थी।
The actor and five-time Oscar nominee Albert Finney has died aged 82. https://t.co/gWDvAev23T pic.twitter.com/MwWjldfUSX
— BBC Radio 4 (@BBCRadio4) February 8, 2019
इसी के बाद से फिनी ‘एंग्री यंग मैन’ की छवि से पहचाने जाने लगे थे। फिनी थिएटर कलाकार थे, ऐसे में उन्होंने शेक्सपीयर के कई नाटकों में अहम भूमिका निभाई। फिनी को पांच बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चुना गया था। बताते चलें, फिनी को चार बार ऑस्कर के लिए बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था और एक बार एक्टर सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी के लिए चुने गए थे। द टॉम जोन्स, मर्डर ऑन द ऑरिएंट एक्सप्रेस, द ड्रेसर और अंडर द वॉल्कानो उनके करियर की बेहतरीन फिल्में हैं।
