बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के खिलाफ ट्विटर पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। ‘जय हो फाउंडेशन’ एनजीओ के अध्यक्ष अफरोज मलिक ने कहा- “हम आपसे पोस्को (यौन उत्पीड़न से बच्चों की सुरक्षा) के तहत ट्विटर अकाउंट पर नाबालिग बच्चे की नग्न, अश्लील तस्वीर पोस्ट करने के लिए ऋषि कपूर के खिलाफ मामला दर्ज करने और आईटी एक्ट लगाने का अनुरोध करते हैं।” इस संबंध में शिकायत बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स की साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। ‘जय हो फाउंडेशन’ महाराष्ट्र स्थित एक एनजीओ है, जो महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पंजीकृत है।
बयान के मुताबिक “ऋषि कपूर के ट्विटर पर 26 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसका मतलब है कि यह अश्लील तस्वीर 26 लाख से ज्यादा लोगों ने देखी होगी। इसे अब तक 66 से अधिक बार रिट्वीट किया गया है और 476 लाइक मिल चुके हैं।” इस वीडियो को एक्टर ने कल यानी 26 अगस्त को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। जिसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा है- ओवर स्मार्ट। इस वीडियो में एक लड़का एटीएम से पैसे निकाल रही लड़की को गलत तरीके से छू रहा जिसकी वजह से दूसरे लड़के को थप्पड़ पड़ रहे हैं। इससे पहले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने राम रहीम, आशाराम बापू, नित्यानंद, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां जैसे खुद को भगवान कहने वाले बाबाओं व साध्वियों पर निशाना साधा था।
Smart Alec! pic.twitter.com/E63Z2F5t2H
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 26, 2017
ऋषि ने केंद्र सरकार से ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की। ऋषि ने शुक्रवार को अदालत का फैसला आने के बाद ट्विटर पर लिखा, “सभी डेरा संपत्तियों को कुर्क कर लें और उन्हें हिंसा में हुई राष्ट्रीय क्षति की भरपाई के लिए बेच दें। गुरमीत के अनुनायियों को शर्म आनी चाहिए। तुम सभी के लिए कोई सम्मान नहीं है।”
Frauds.Blind faith in con people.Government must punish these fraudsters.Sukhwinder Kaur(Radhema)Gurmeet,Asaram,Nityananda.All Criminals! pic.twitter.com/1Sm2gqagBq
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 25, 2017
उन्होंने लिखा, “धोखेबाज। धूर्त लोगों में अंधा विश्वास। सरकार को इन ढोंगियों को सजा देनी चाहिए। सुखविंदर कौर (राधे मां), गुरमीत, आसाराम, नित्यानंद। सभी अपराधी हैं।”वहीं राम रहीम विवाद में ‘आप’ नेता और अभिनेत्री गुल पनाग भी कूद गई थीं। उन्होंने भी डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा ट्वीट किया था।