स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर हर कोई देश को आजादी दिलाने वाले नेताओं की चर्चा कर रहा है। इसी बीच फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने भी गांधी और नेहरू को याद किया। अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया कि नेहरू, मोहन दास करम चंद्र गांधी के बाद भारत के अब तक के दूसरे सबसे बड़े नेता हैं।
अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स उनको अपने ही तरीके से जवाब दे रहे हैं। कोई नेहरू की पुरानी तस्वीरों के जरिए तो कोई इतिहास के जरिए उनपर हमला बोल रहा है। बता दें अनुभव सिन्हा ने ये ट्वीट लेखक-पत्रकार शिवम विज के एक पोस्ट को शेयर करते हुए की जिसमें उन्होंने नेहरू के जेल जाने की अवधि का जिक्र किया है।
शिवम विज ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके साथ ही नेहरू की एक तस्वीर साझा की जिसमें वे जेल में खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान 9 बार जेल गए। और कुल 3259 दिनों तक जेल में रहे। इस तरह हमें आजादी मिली। इसी को रीट्वीट करते हुए अनुभव सिन्हा ने अपनी बात रखी जिसपर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
एक यूजर ने लिखा, ओह। योगदान का माप जेल है। फिर तो थोड़ा सोचो जिसके पीछे अंग्रेज सरकार हाथ धो कर पड़ी थी वो कैसा इंसान होगा। उन्होंने कितना योगदान किया होगा! सुभाष चंद्र बोस। एक अन्य यूजर ने जवाब देते हुए लिखा- हाँ और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सीट, कश्मीर, चीन युद्ध, कम्युनिस्ट शिक्षा, परिवार पार्टी, परिवार सरकार के साथ गठबंधन नहीं किया। और हम इसके लिए भुगतान कर रहे हैं। और इसके लिए भुगतान करते रहेंगे। वह कम्युनिस्टों के लिए सबसे अच्छे पीएम हैं।
Nehru is the second tallest leader After MKG that India will ever produce. https://t.co/Gin8P1o0ju
— Anubhav Sinha (Not Bollywood) (@anubhavsinha) August 15, 2020
एक यूजर ने लिखा, हममें से कई लोगों के लिए जो कभी लड़ते थे वही बड़े थे। आप भूल गए होंगे लेकिन हम मंगल पांडे, भगत सिंह, पंडित चंद्रशेखर आज़ाद, मोहम्मद असफ़ाक उल्ला खान, दुर्गा देवी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और बहुत सारे को नहीं भूल सकते। यहाँ एक परिवार के भक्त और राष्ट्र के भक्त के बीच अंतर है।
एक ने लिखा टालेस्ट मतलब 7 फुट का। एक अन्य ने लिखा, मिस्टर इंटेलेक्चुअल पढ़ो-कांग्रेस और गांधी ने अछूतों के लिए क्या किया है। डॉ अम्बेडकर भारत के अबतक के पहले महान नेता हैं। इसके साथ ही एक ने लिखा- आशा है आपने ये लिखने से पहले अन्य स्वतंत्रता सेनानी क बारे में जान लिया होगा।