Race 3 Box Office Collection Update: रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रेस-3’ ने भारत में अबतक करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। भारत में फिल्म का दूसरा सप्ताह खत्म करने के साथ ही ‘रेस-3’ ने 156 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने मिलाकर पांच करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया। इस हिसाब से अबतक का फिल्म का कुल कलेक्शन वर्ल्डवाइड 276 करोड़ 86 लाख रुपए का हो गया है। हालांकि अब ट्रेड एनालिस्ट अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म अब बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाई करने में सफल नहीं रहेगी क्योंकि इस सप्ताह सिनेमाघरों में संजू रिलीज होने जा रही है माना जा रहा है कि अब दर्शक रेस-3 को नकार सकते हैं।

Sanju Movie Review

Live Blog

Race 3 Box Office Collection Update: 

16:18 (IST)29 Jun 2018
पहला शो

सलमान खान ने अपने फैंस के लिए 'रेस 3' ईद के मौके रिलीज की। फिल्म को जनता का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स रिव्यू कुछ खास नहीं मिले। फिर भी फिल्म करोड़ों कमा रही है। फैंस फिल्म को लेकर इतने उतावले थे कि सुबह सुबह ही रेस 3 का पहला शो देखने पहुंच गए थे।

15:46 (IST)29 Jun 2018
अजय देवगन की रेड

अजय देवगन- इलियाना डिक्रूज की फिल्म रेड ने 101 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म हिट रही है।

15:31 (IST)29 Jun 2018
कर सकती है इतनी कमाई

वहीं माना जा रहा है कि फिल्म इस हफ्ते भी 15 करोड़ 30 लाख रुपए से ज्यादा का कारोबार नहीं कर सकेगी। फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम, डेजी शाह और जैकलीन फर्नांडीस लीड भूमिका में हैं।

15:17 (IST)29 Jun 2018
आलिया की राजी की कमाई

आलिया भट्ट- विकी कौशल स्टारर फिल्म राज़ी ने अब तक 122 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

15:00 (IST)29 Jun 2018
बागी 2 की कमाई


बागी 2 साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म ने 165 करोड़ की कमाई कर ली है। साथ ही दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।

14:23 (IST)29 Jun 2018
सलमान खान की फिल्म का कलेक्शन

सलमान खान की रेस 3 इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने 168 करोड़ के लगभग कमाई कर ली है।

13:59 (IST)29 Jun 2018
ऐवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर

हॉलीवुड फिल्म ऐवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने भारत में तहलका मचा दिया है। फिल्म ने 222 करोड़ की भारी भरकम कमाई की है। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म है।

13:07 (IST)29 Jun 2018
पद्मावत की कमाई

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म 2018 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। लेकिन बिग बजट होने की वजह से फिल्म सबसे मुनाफेदार साबित नहीं हो पाई।

12:46 (IST)29 Jun 2018
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 270 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। खैर, रेस 3 सलमान खान की सातवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

12:30 (IST)29 Jun 2018
बुरी तरह से नकार दिया

दर्शकों ने रेस-3 फिल्म को बुरी तरह से नकार दिया है। सच कहा जाए तो सिर्फ सलमान खान के स्टारडम पर फिल्म अब तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है।

11:59 (IST)29 Jun 2018
रेस 3 का खत्म क्रेज!

माना जा रहा है कि रेस 3 का सफर एक तरह से खत्म ही हो चुका है क्योंकि रिलीज हो चुकी है रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस संजय दत्त बॉयोपिक का जबरदस्त क्रेज है।

11:42 (IST)29 Jun 2018
रेस-3 का कुल कलेक्शन

रेस 3 ने अब तक 168 करोड़ के लगभग की कमाई की है। जहां पहले हफ्ते में फिल्म ने 139 करोड़ की कमाई की, वहीं दूसरे हफ्ते में लगभग 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

11:26 (IST)29 Jun 2018
बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज

सलमान खान की फिल्म रेस 3 सिनेमाघरों में 14 दिन पूरे कर लिये हैं। जाहिर है कलेक्शन के मामले में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रही है।

11:14 (IST)29 Jun 2018
रेस-3 का कलेक्शन

सोमवार को 'रेस-3' ने 14 करोड़ 24 लाख, मंगलवार को 10 करोड़, बुधवार को 7 करोड़ 50 लाख, गुरूवार को 5 लाख रुपए का कलेक्शन किया था।

11:04 (IST)29 Jun 2018
सलमान खान की फिल्म के लिए जुटी भीड़

'काइट्स' के बाद सलमान की 'रेस 3' ऐसी फिल्म रही जिसका पहला शो सुबह के 7 बजे से शुरू हुआ। कई जगहों पर तो सलमान की फिल्म का शो सुबह 4 बजे भी लगा था।

10:46 (IST)29 Jun 2018
करोड़ों की कमाई

सलमान खान की फिल्म रेस 3 करोड़ों कमा रही है। फैंस फिल्म को लेकर इतने उतावले थे कि सुबह सुबह ही रेस 3 का फस्ट शो देखने पहुंच गए थे।

10:31 (IST)29 Jun 2018
क्रिटिक्स ने दिया था ये रिस्पांस

सलमान खान ने अपने फैंस के लिए 'रेस 3' ईद के मौके रिलीज की। फिल्म को जनता का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स रिव्यू कुछ खास नहीं मिले।

10:21 (IST)29 Jun 2018
फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु और कटरीना कैफ थे। दूसरी रेस पांच साल के बाद साल 2013 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें सैफ के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आए थे।

09:57 (IST)29 Jun 2018
रेस - 3 तीसरे नंबर पर

इस साल अपने पहले वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में रेस 3 दूसरे नंबर पर रही । पहले वीकेंड में रेस 3 106 करोड़ 47 लाख रूपये का कलेक्शन करने में सफल रही। पहली रेस साल 2008 में रिलीज हुई थी।

09:42 (IST)29 Jun 2018
रेस फ्रैंचाईजी की फिल्में

रेस फ्रैंचाईजी की फिल्में दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं यही कारण है कि रेस और रेस-2 भी बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म रेस 3 ने 29 करोड़ 17 लाख से ओपनिंग ली थी।

09:18 (IST)29 Jun 2018
लाइमटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

वैसे शनिवार के कलेक्शन के साथ ही दबंग खान ने अपनी फिल्म 'बॉडीगार्ड' के 149 करोड़ के लाइफ टाइम कलेक्शन को पार पर लिया है और फिर 'दबंग 2' के 156 करोड़ 50 लाख रूपये को भी पीछे छोड़ दिया।