कुमकुम भाग्य टीआरपी की लिस्ट में नंबर पांच पर बना हुआ है। एकता कपूर का ये सीरियल टीवी के लोकप्रिय शोज में से एक है। इस शो की फैन फोलोइंग काफी ज्यादा है। लेकिन जब से शो में सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया गए हैं, फैंस शो के मेकर्स से खफा हैं। इस शो में अभि और प्रज्ञा निभाने वाले शब्बीर और सृति को फैंस मिस कर रहे हैं। जिसके लिए वो लोग लगातार एकता कपूर और मेकर्स से सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।

फैंस शो में ‘अभिज्ञा’ को एक बार फिर वापस चाहते हैं. वो लगातार एकता कपूर को ट्वीट कर रहे हैं, लेकिन एकता कपूर या जी टीवी की तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा है। फैंस का कहना है कि ‘अभिज्ञा’ के शो छोड़ने के बाद शो की टीआरपी बढ़ना फैंस की बड़ी असफलता होगी। इतना ही नहीं फैंस का मानना है कि अभी और प्रज्ञा यानी ‘अभिज्ञा’ के बिना शो कुछ भी नहीं है। फैंस का कहना है 8 साल लंबे इस शो में वो लोग अभिज्ञा की हेप्पी एंडिंग चाहते हैं।

बता दें कि पिछले कई सालों से लोग सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया की जोड़ी को बेहद पसंद कर रहे थे। लेकिन शो की कहानी अब रणबीर(कृष्णा कौल), प्राची(मुगधा छापेकर) के ईर्द-गिर्द घूम रही है। फैंस उन्हें देखने की बजाय पुराने किरदारों को देखना चाहते हैं। उनकी कहानी को बीच में ही खत्म कर शो में नया ट्रेक शुरू किया गया है। जिससे फैंस का गुस्सा फूटा है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि शो में अभि और प्रज्ञा की वापसी हो सकती है।

आपको बता दें कि कुमकुम भाग्या लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा सीरियल रहा है। लेकिन अभि और प्रज्ञा के जाने के बाद ये शो टीआरपी लिस्ट में पीछे है। ये शो हफ्ते दर हफ्ते टीआरपी रेटिंग में पांचवें नंबर पर ही बना हुआ है। जबकि लंबे समय से स्टार प्लस का ‘अनुपमा’ नबंर वन पर है। वहीं दूसरे नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ बना हुआ है।