पूरा भारत इस समय विनोद खन्ना के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है। एक्टर इस समय मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें शरीर में पानी की कमी के चलते पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों से इंटरनेट पर उनकी एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वो काफी कमजोर और अस्पताल की ड्रेस पहने हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ उनकी पत्नी तो दूसरी तरफ बेटा साफ दिख रहा है। इस फोटो को देखकर उनके कई फैंस का दिल टूट गया है। 10 अप्रैल को विनोदज के एक फैन पेज ने विनोद और अमिताभ की साथ में एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। जिसमें दोनों एक्टर साथ में क्रिकेट फील्ड की तरफ जाते हुए दिख रहे हैं।
अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना दोनों ही क्रिकेट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के देखकर विश्वास ही नहीं होती है कि वर्तमान में वो इतने कमजोर हो गए हैं जितने की वायरल फोटो में दिख रहे हैं। बिग बी और खन्ना सिनेमा के स्वरण युग के करण और अर्जुन हैं। इनकी उपस्थिति से फिल्म हिट हो जाया करती थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया जिसमें कि मुकद्दर का सिकंदर, अमर अकबर एंथोनी, हेरा फेरी और परवरिश शामिल हैं। जहां एक तरफ अमिताभ आज भी बहुत ही प्रभावपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं विनोद खन्ना ने भी दबंग, दबंग 2, रम्मैया वस्तावैया और दिलवाले में अहम भूमिका निभाई थी।
बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने अपने सबसे करीबी और साथी के चले जाने की बात कही है। इस ट्वीट ने नया भ्रम पैदा किया था। लोग इस ट्वीट के बाद कयास लगा रहे हैं कि क्या विनोद खन्ना की मौत हो गई? अमिताभ बच्चन के ट्वीट से लोग अंदाज लगा रहे हैं, इसमें अमिताभ बच्चन विनोद खन्ना की बात कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है, ‘अजीब है, हैं ना? आपके करीब और प्यारे और साथी का गुजर जाना आपको आपकी खुद की जिंदगी पर सवाल उठाने पर विवश कर देता है।’ लेकिन यह भी हो सकता है कि अमिताभ बच्चन अपनी बहू एश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय के लिए भी यह ट्वीट कर सकते हैं।