जबसे दीपिका का नाम फोर्ब्स की टॉप-10 सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में आया है। तब से वो लगातार सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां लोग उनकी सक्सेस और करियर की बात कर रहे हैं। तो वहीं एक मैगजीन उनके नाम की गलत स्पेलिंग लिखने के चलते खबरों में आ गई है। यह गलती भी किसी छोटी-मोटी मैग्जीन से नहीं बल्कि जानी मानी मशहूर मैगजीन हार्पर्स बाजार से हुई है। मैग्जीन ने दीपिका का नाम ‘पीदिका पादुकोण’ छाप दिया था।
मैगजीन का यह टाइपिंग एरर दीपिका के फैन्स को बिल्कुल भी रास नहीं आया। फिर क्या था लोगों ने मैगजीन की इस गलती का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया। एक ग्लोबल स्टार होते हुए दीपिका पादुकोण का नाम गलत छपना एक बड़ी गलती है। वो भी एक ऐसी मैगजीन जो खुद इतनी मशहूर है। अभी तक दीपिका ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन उनके फैन्स ने उनका पूरा बदला लिया है।
बता दें कि दीपिका हाल ही में फिल्म xXx की शूटिंग पूरी करके लौटी हैं। इस फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड स्टार विन डीजल हैं। यह फिल्म अगले साल पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर में दीपिका केवल 5 सेकेंड के लिए नजर आई थीं। इस पर उनके फैन्स ने बड़ी निराशा जताई थी। निराश फैन्स को दीपिका ने फिल्म का इंतजार करने को कहा था। बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो दीपिका पादुकोण डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में रानी पद्मावती के रोल में नजर आने वाली हैं।