एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपकमिंग फिल्म बादशाहों में अजय देवगन और इमरान हाशमी के साथ स्क्रिन शेयर करती हुई नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि पावरफुल एक्टर्स के साथ काम करने से दूसरे एक्टर की काबिलियत बढ़ती है। मजबूत एक्टर्स के साथ काम करने से आप खुद को बेहतर बनाते हैं बजाए कि आप उनकी छाया बनें। अगर वो अच्छा काम कर रहे हैं और आप एक अच्छी परफॉर्मेंस नहीं दे पा रहे हैं तो आपको वहां नहीं होना चाहिए। आपको उनसे छोटी-छोटी चीजें सीखने को मिलती हैं। अजय देवगन और अक्षय कुमार बहुत ही कॉन्फिडेंट एक्टर्स हैं और वो आपको बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 31 साल की एक्ट्रेस को आखिरी बार अक्षय कुमार की रुस्तम में नकारात्मक भूमिका निभाते हुए देखा गया था। बादशाहो को मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया है। इमरान हाशमी और अजय देवगन के साथ काम करने के बारे में एक्ट्रेस ने कहा- मैं इमरान के साथ पहले भी (जन्नत 2 और राज थ्री डी) काम कर चुकी हूं, इसी वजह से हमारी बहुत अच्छी केमिस्ट्री है। लोगों ने हमारी पहली दोनों फिल्मों को पसंद किया है। इसके अलावा मैं रहूं या ना रहूं में भी लोगों ने हमारे काम को पसंद किया। मैं उनके साथ दोबारा काम करके बहुत खुश हूं।
अजय देवगन के बारे में ईशा गुप्ता ने कहा- अजय काफी कूल इंसान हैं। वो बहुत महान एक्टर हैं। ईमानदारी से बताऊं तो मेरे लिए फैन मूमेंट हैं क्योंकि मैं कभी जख्म को नहीं भूल सकती। मैंने उस फिल्म को देखा है। उन्हें काफी जानकारियां रहती हैं और वो एक बुद्धिमान एक्टर हैं। बादशाहो में इलियाना डिक्रूज और विद्युत जाम्मवाल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 12 मई 2017 को रिलीज होगी।
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी डायरेक्टक मिलन लूथरा की फिल्म ‘बादशाहो’ की शूटिंग के लिये जोधपुर पहुंचे हुए हैं। फिल्म में अजय देवगन, ईशा गुप्ता, इलियाना डी क्रूज और विद्युत जामवाल ने भी अहम रोल में हैं। इमरान ने यहां से ट्विटर पर एक फोटो शेयर कर लिखा, ‘‘बादशाहो’ की दूसरी शेड्यूल की शूटिंग के लिए ब्लू सिटी जोधपुर में हूं।’’ बता दें कि हाशमी इस फिल्म में ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ के डायरेक्टर लूथरा और को-स्टार अजय देवगन के साथ एक बार फिर से काम कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

