बॉलीवुड प्रोड्यूसर करण जौहर और टीवी क्वीन एकता कपूर इंडस्ट्री में एक सफल स्टार किडहैं। करण जौहर जहां फिल्मों के निर्देशन से लेकर उनके प्रोडक्शन में एक सफल शख्सियत हैं वहीं एकता कपूर टीवी शोज की दुनिया में वर्चस्व जमाई हुई हैं। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। लेकिन एक समय था जब दोनों एक-दूसरे से शादी करने की बातों को लेकर काफी चर्चा में थे।
कुछ साल पहले करण जौहर ने एक इंटरव्यू में एकता कपूर से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। शादी के सवाल पर करण जौहर ने कहा था, मुझे नहीं लगता कि एकता से बेहतर कोई होगा। उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर मुझे और एकता को सही पार्टनर नहीं मिलता है तो हम एक दूसरे से शादी कर लेंगे। उस दौरान करण ने कहा था कि मेरी मां भी इस रिश्ते से खुश होगी। क्योंकि उसे सारे सीरियल्स के प्लाट पहले से ही पता चल जाएंगे।
एकता कपूर ने भी अपने एक इंटरव्यू में करण जौहर के उनसे शादी करने की बात को लेकर कहा था कि वे कब प्रोपोज करने वाले हैं। एकता ने करण जौहर को सबसे करीबी दोस्त बताते हुए कहा था कि जब भी मिलते हैं, एक-दूसरे को गले लगाते हैं। वो मेरे सबसे करीबी दोस्त हैं। मेरे बॉलीवुड में ज्यादा दोस्त नहीं है। मैं अपने टीवी सेलेब्स के साथ रहना पसंद करती हूं। कब प्रपोज करने वाले हैं। हालांकि करण जौहर ने एक इंटरव्यू में एकता से शादी की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा था कि मेरी और एकता की शादी की खबरें उतनी ही सच हैं जितना सलमान खान का वर्जिन होना।
जर्नलिस्ट बनना चाहते थे एकता और करण
करण जौहर और एकता कपूर बचपन के दोस्त हैं। दोनों साथ ही बड़े हुए हैं। एक इंटरव्यू में करण ने कहा था कि वह और एकता कपूर दोनों ही जर्नलिस्ट बनना चाहते थे। एकता कपूर की सफलता को लेकर उन्होंने कहा था कि जो खुद पूरे दिन बैठकर टीवी देखा करती थी वह अब लाखों लोगों को टीवी के सामने बैठाए रखती हैं।
दोनों में क्या है कॉमन
एकता कपूर और करण जौहर ना सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं बल्कि कई सारी चीजें दोनों में कॉमन भी है। एकता कपूर और करण दोनों को ही फ्लाइट में सफर करने से डर लगता है। मजेदार बात ये है कि दोनों की न्यूमेरॉलजिस्ट भी एक ही हैं। और दोनों कभी-कभी फ्लाइट में अपनी न्यूमेरॉलजिस्ट सुनीता मेनन को साथ भी ले जाते हैं। और उनका हाथ पकड़कर बैठते हैं।