भाई तुषार कपूर की तरह एकता कपूर भी सरोगेसी की मदद से मां बन गई हैं। एकता के बेटे का जन्म 27 जनवरी को हुआ था और वह पूरी तरह से स्वस्थ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर जल्द ही अपने बेटे को घर भी लेकर आ जाएंगी। एकता कपूर को हमेशा से ही बच्चों से बेहद लगाव रहा है। एकता को अक्सर भाई तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के साथ स्पॉट किया जाता है। बताया जाता है कि एकता कपूर लक्ष्य के बेहद करीब हैं।

एकता कपूर से पहले भी बॉलीवुड के कई सितारे सरोगेसी की मदद से माता-पिता बन चुके हैं। एकता कपूर के भाई तुषार के अलावा फिल्ममेकर करण जौहर भी सरोगेसी के जरिए ही पिता बने थे। करण जौहर के दो जुड़वां बच्चे हैं- यश और रुही। शादी के बारे में बात करते हुए मीडिया से कुछ वक्त पहले एकता कपूर ने कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं लेकिन लक्ष्य के जन्म के बाद मां बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि वह मातृत्व सुख पाने के पूरी तरह से तैयार हैं।

बीते साल अप्रैल में एकता कपूर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म Alt Balaji को लॉन्च किया था। टीवी पर न दिखा सकने वाले कंटेंट के साथ एकता कपूर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म में एक्सीपेरिमेंट किया था। एक साल पूरा होने के बाद Alt Balaji ओटीटी (Over the top) में देश का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला प्लेटफॉर्म था।

आपको बता दें कि एकता कपूर ने बतौर टीवी शो निर्माता अपने करियर की शुरुआत की थी। अबतक एकता कपूर कई सफल टीवी शोज का भी निर्माण कर चुकी हैं। इस लिस्ट में ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कहानी घर घर की’ शोज के नाम आते हैं। एकता ने कई फिल्मों का भी निर्माण किया है। उन्होंने ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘लिपिस्टिक अंडर माय बुर्का’ और ‘एक विलेन’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।

‘निमकी मुखिया’ एक्‍ट्रेस गोवा में मना रही छुट्टियां, बीच पर खिंचवाई तस्‍वीरें वायरल