ईद के खास मौके पर सलमान खान के घर में पार्टी रखी गई। पार्टी में सोहेल खान के बेटे योहान का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया गया। यह दोनों सेलिब्रेशन सलमान खान के गेलेक्सी अपार्टमेंट में किए गए। इसके चलते सोशल मीडिया पर सलमान के घर की कई सारी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें सलमान खान अपनी फैमिली के साथ योहान का जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान, सोहेल खान, सलमान की मां और पिता, यूलिया वंतूर आदि सभी शामिल हैं।

वहीं सोहेल अपने बेटे के साथ सोफे पर बैठ कर केक कटवा रहे हैं। इस दौरान सलमान खान दूसरी तरफ खड़े हैं। केक कटने के बाद सभी मिलकर योहान को विश करते हैं। योहान के जन्मदिन के साथ ईद का सेलिब्रेशन भी था ऐसे में सलमान खान ने क्रीम कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था। इसके अलावा एक और वीडियो सलमान के घर पर ईद पार्टी के दौरान सामने आया। इस पार्टी में सलमान खान और सोहेल के साथ कई सारे बच्चे बैठे हुए हैं। इनमें सोहेल के छोटे औ बड़े बेटे भी शामिल हैं। सभी मिलकर गिनती गिनते हैं और फिर एक साथ ईद मुबारक कहते हैं।

बता दें, ईद के खास मौके पर सलमान खान की पूरी फैमिली गेलेक्सी अपार्टमेंट में रखी गई पार्टी में शामिल हुई। इस पार्टी में यूलिया वंतूर भी नजर आईं। यूलिया इस पार्टी में देसी अवतार में दिखाई दीं। यूलिया पार्टी में सूट पहन कर आई थीं। यूलिया ने ऑरेंज कलर का सूट और हरे रंग का प्लाजो पहना हुआ था।
इस पार्टी के बीच यूलिया ने कई सारी तस्वीरें खीचीं। वहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से भी कई सारी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में यूलिया सीमा खान के साथ दिखाई दे रही हैं।

हाल ही में सलमान खान की रेस 3 रिलीज हुई है। ईद के खास मौके पर रिलीज की गई ये फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है ऐसे में सलमान ट्रिपल खुशियां मनाते दिखे। इस फिल्म में यूलिया ने भी अपना योगदान दिया है। यूलिय ने फिल्म में दो गानों में अपनी आवाज दी है।