हॉलीवुड सिंगर एड शीरन ने अपनी सिगिंग से पूरी दुनिया को दीवाना बना लिया है। हॉलीवुड के मशहूर सिंगर एड शीरन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। शीरन ने अपने बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड चेरी सीबॉर्न के साथ सगाई कर ली है। शीरन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”नए साल के मौके पर हमने सगाई कर ली थी। हम दोनों खुश है और एक दूसरे को प्यार करते हैं।” जिसके बाद हॉलीवुड जगत में चर्चा है कि जल्ह ही मशहूर सिंगर एड शीरन शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

 

देखें तस्वीरें-

ed sheeran, singer, marriage, girlfriend, announces
हॉलीवुड सिंगर एड शीरनअपने एक कार्यक्रम के दौरानसेल्फी लेते हुए।
ed sheeran, singer, marriage, girlfriend, announces
हॉलीवुड सिंगर एड शीरन।
ed sheeran, singer, marriage, girlfriend, announces
हॉलीवुड सिंगर एड शीरन।

शीरन ने सगाई की जानकारी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए दी थी। फोटो में वह अपने दोस्त और मंगेतर चेरी सीबॉर्न को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। शीरन की सगाई की जानकारी वाली इस फोटो को 4 मिलियन ने ज्यादा लोग लाइक और लाखों लोग कमेंट कर दोनों को बधाई दे चुके हैं। सिंगर शीरन सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

कहा जा रहा है कि शीरन और चेरी एक दूसरे को स्कूल टाइम से जानते हैं। हाल ही में शीरन ‘डिवाइड अल्बम एशिया टूर’ में भारत आए थे। शीरन को अपने गानों के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। साल 2017 में रिलीज हुआ उनका गाना ‘शेप ऑफ यू’ इतना ज्यादा लोकप्रिय हुआ कि उन्हें ब्रिटेन के साथ-साथ पूरी दुनिया में पहचान मिली थी।