टीवी की मशहूर अदाकारा और ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने हाल ही में गुजरे ज़माने की अभिनेत्री श्रीदेवी को एक बेहद खास ट्रिब्यूट दिया। गोल्ड अवार्ड्स 2018 के मौके पर दृष्टि ने श्रीदेवी के कई सदाबाहर गानों पर परफॉर्म किया। दृष्टि ने इस परफॉर्मेंस के लिए एक खूबसूरत लहंगा पहना था। उन्होंने मैं नागिन तू सपेरा और मोरनी बागा मां जैसे श्रीदेवी के सुपरहिट गानों पर अपनी परफॉर्मेंस दी। गौरतलब है कि दृष्टि झलक दिखला जा सीजन 6 भी जीत चुकी हैं और वे अपनी परफॉर्मेंस से काफी संतुष्ट नज़र आईं।
गोल्ड अवार्ड्स के 11 एडिशन में छोटे पर्दे के कई बड़े सितारे पहुंचे। इन अवार्ड्स में अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, करण टेकर जैसे कई सितारे मौजूद थे। इन शोज़ में इश्कबाज के नकुल मेहता और शक्ति सीरियल के एक्टर विवियन सेना को बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया। वहीं कुंडली भाग्य की श्रद्धा आर्या और कुमकुम भाग्य की श्रीति झा को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया।
We just can’t help posting #GoldAwards2018 updates an extended look at Drashti’s performance #drashtidhami #drashti @drashti10 #Repost @ manishgoplani.lovers on insta pic.twitter.com/5vO1StnRsA
— DrashtiDhamiWeb (@DrashtiDhamiWeb) June 19, 2018
A glimpse of Drashti’s performance for #GoldAwards2018 Tribute to Sridevi #drashtidhami #drashti #Repost @ manishgoplani.lovers insta
・・・@drashti10 pic.twitter.com/MNwwHTv2DV— DrashtiDhamiWeb (@DrashtiDhamiWeb) June 19, 2018
दृष्टि इस दौरान एक्टर शक्ति अरोड़ा के साथ पोज़ देती हुई नज़र आईं। दृष्टि ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शक्ति के साथ खींची गई सेल्फी को शेयर किया। दृष्टि ने इस मौके पर व्हाइट जंपसूट पहना हुआ था। दृष्टि के अच्छे दोस्त और एक्टर नकुल मेहता ने बेस्ट अवार्ड का खिताब जीता। जेनिफर विंगेट ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता। वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है और इश्क में मरजावां ने बेस्ट शो के अवार्ड जीते। वहीं सबसे फिट एक्टर का अवार्ड दिव्यांका त्रिपाठी के पति और एक्टर विवेक दहिया ने जीता। इसके अलावा सबसे फिट एक्ट्रेस का अवार्ड नागिन 3 की अदाकारा सुरभि ज्योति ने जीता। वहीं क्रिटिक्स द्वारा तय किए गए बेस्ट शो का अवार्ड सीरियल इश्क सुभान अल्लाह को मिला।
