Dosti Ke Side Effects Movie: सपना चौधरी ने बिग बॉस से टीवी की दुनिया में एंट्री मारी। अब इसके बाद हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में चार मनमौजी दोस्तों की कहानी बयां की गई है। ये चारों दोस्त बचपन के यार हैं। इन चारों का साथ हंसना, खेलना, खाना और पीना रहता है। वहीं क्लब में आना जाना भी लगा रहता है।
ऐसे में एक दिन चारों क्लब पहुंचते हैं, तेज म्यूजिक और डांस के बीच में गोली की आवाज चलती है। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है। चारों दोस्त इस घटना के बाद बिखर जाते हैं। आखिर ऐसा क्या होता है कि गोली चल जाती है। इसके बाद यारों की ये टोली टूट जाती है। बता दें, इस फिल्म में सपना चौधरी पुलिस की भूमिका भी निभाती नजर आती हैं।
सपना चौधरी इससे पहरले भोजपुरी फिल्म ‘बैरी कंगना’ के एक स्पेशल गाने में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं सपना अभय देओल की फिल्म ‘नानू की जानू’ के एक गाने में भी डांस करती नजर आई थीं। इस बार फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्स’ से सपना बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं।फिल्म में सपना चौधरी के अलावा विक्रम आनंद, जुबैर खान, अंजू यादव भी हैं।