एक तरफ जहां हम सभी ने कल बड़े जोर-शोर से दीवाली की खुशियां मनाई है वहीं हमारे देश के सैनिकों ने अपने घर से दूर रहकर सीमा पर देश की सुरक्षा की। जिससे कि हम सभी अपने घरों में सुरक्षित रह सकें। हमारे देश के जवान सीमा पर बड़ी ही चौकसी से पहरा दे रहे हैं। इसी की वजह से किसी तरह का खतरा हम तक नहीं पहुंच पाता है। हर साल वो अपने त्योहार को हमारी सुरक्षा करने में समर्पित कर देते हैं। जिसके कारण हम सभी शांतिपूर्वक अपने सभी पर्व मना पाते हैं। क्या हम सभी त्योहार मनाते समय एक पल के लिए उन्हें याद करते हैं? शायद नहीं। सैनिकों के प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए बॉलीवुड के किंग खान ने एक कविता लिखी है। उन्होंने इस कविता को गाकर ट्विटर पर शेयर भी किया है। दीवाली के दिन बादशाह ने इसे शेयर किया। शाहरुख ने अपने ट्विटर पर पहले ट्विट में लिखा मैं पीएम मोदी एप के जरिए जवानों के लिए अपना संदेश भेज रहा हूं। इस दीवाली हम सभी को उन्हें याद करना चाहिए।
जब आप दिवाली का आनंद लेंगे तब ये असली हीरो आप की रक्षा करेंगे
शाहरुख ने जवानों के लिए खुद एक कविता लिखी और उसे गाया भी। उन्होंने कहा-
हमारे पैर कार्पेट में होते हैं, उनके बूट्स जमीन पर,
हमारे दिन स्थिर होते हैं, वो रोजाना एक नई चुनौती सुलझाते हैं,
हमारी रातें आनंदमय होती है, उनकी तनावपूर्ण,
हमारी जिंदगी ‘जीने’ के लिए जबकि उनकी ‘बलिदान’ के लिए होती है,
इन हीरो की कहानी गुमनाम हो जाती है क्योकि हम उनकी शहादत का अंदाजा तक नहीं लगा सकते,
हम इसी वजह से मजबूत और बोल्ड बनते हैं क्योंकि वो लड़ रहे हैं।
हमारे सैनिक लड़ रहे हैं।
I sent my #Sandesh2Soldiers. This Diwali let us all remember our soldiers! via NM App https://t.co/3ibPg9wFLg https://t.co/hfHtGmk9pS
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 30, 2016
Wishing everyone a Happy Diwali. May the Festival of Lights bring with it brightness and goodness in all our lives. Be safe and enjoy. pic.twitter.com/iuHMQpAMgd
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 30, 2016
एक जेंटलमैन की तरह उन्होंने अपने फैंस के लिए भी वीडियो मैसेज शेयर किया है। एक्टर ने कहा- दुनिया के सभी लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं, खासतौर पर उन जवानों को जो सीमा पर और देश-दुनिया के किसी भी हिस्से में तैनात हैं। उनके परिवार, माताओं, पिताओं और विशेष रूप से उनके बच्चों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान करे कि उन्हें आज सबसे ज्यादा स्वास्थप्रद और आनंददायक दिन मिले और उनके चाहने वालों को भी। उजाले का त्योहार आपकी जिंदगी में चमक और अच्छी चीजें लेकर आए। सुरक्षित और आनंददायक दीवाली मनाएं।

