स्टार प्लस का शो ‘दिया और बाती हम’ दोबारा आने वाला है। खबर है कि इस शो में दिव्यांका त्रिपाठी की बहन कनिका तिवारी लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि यह पहली बार नहीं होगा जब दिव्यांका की बहन स्क्रीन पर आने वाली हों इससे पहले ऋतिक रोशन के साथ भी काम कर चुकी हैं। कनिका फिल्म अग्निपथ में ऋतिक की बहन के रोल में नजर आई थीं। चार साल पहले ऋतिक की बहन बनने वाली कनिका अब शो में बतौर लीड काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
‘दिया और बाती हम’ 11 सिंतबर को ही खत्म हुआ है। इस शो में अना राशिद और दीपिका सिंह लीड रोल में थे। कहानी के आखिर में दिखाया गया कि आतंकियों से लड़ते हुए संध्या बम ब्लास्ट में मारी जाती है। अब जनवरी 2017 तक यह शो नई कहानी और नए किरदारों के साथ वापसी कर सकता है। स्टार प्लस का यह शो टीवी के मशहूर डेली सोप में से एक था। लेकिन आखिरी के कुछ एपिसोड्स में घिसी पिटी कहानी और एपिसोड लंबे खींचने के चक्कर में शो की टीआरपी बहुत डाउन गई थी। खबर है कि दिया और बाती हम-2 सूरज और संध्या की बेटी खनक के इर्द गिर्द होगा।
[jwplayer TZ7Fi1jF]
अब दिया और बाती हम के टाइम पर महेश भट्ट का शो नामकरण आ रहा है। यह शो महेश भट्ट की अवार्ड अवॉर्ड विनिंग फिल्म जख्म से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। यह शो अपने बोल्ड सब्जेक्ट और असल सिचुएशंस के वजह से शुरुआत से पहले ही काफी सुर्खियों में रहा है। इस शो की लीड एक्ट्रेस की बात करें तो बरखा बिष्ट सेनगुप्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2004 में कितनी मस्त है जिंदगी शो से की थी। यह MTV पर आता था। उनका आखिरी सीरियल संकट मोचन महाबली हनुमान था। इसमें वह अंजनी कि किरदार में थीं। वहीं विराफ पटेल पहले मर्चेंट नेवी में थे। साल 1999 से 2004 तक मर्चेंट नेवी में काम करने के बाद विराफ ने अपने भाईयों के कहने के बाद ग्रासिम मिस्टर इंडिया में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने द ग्रासिम मिस्टर इंडिया 2005 का टाइटल जीता था। उन्हें यशराज फिल्म्स की टीवी सीरीज माही वे से पहचान मिली।
Read Also:महेश भट्ट के सीरियल नामकरण में है काफी हॉट सीन, पर चुप है सरकार और सेंसर बोर्ड
Read Also:हैक हुआ ऋतिक रोशन का FB अकाउंट, हैकर ने लाइव चैट कर बदली प्रोफाइल पिक
