टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने आठ जुलाई को भोपाल में शादी कर ली। शादी के बाद दो ग्रांड रिसेप्शन पार्टी दी गई। एक पार्टी विवेक के होम टाउन चंडीगढ़ और दूसरी मुंबई में इंडस्ट्री के दोस्तों को दी गई। इस कपल ने अपनी वेडिंग फोटो अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड की है। इसके बाद दोनों ने अपनी वेडिंग स्टोरी भी अपने फैन्स को बताई। अब उन्होंने अपने वेडिंग स्टोरी की फिल्म से पहले टीजर लॉन्च किया है। वेडिंग फिल्म का नाम ‘रंग-दे’ रखा गया है, जो कि 29 जुलाई की रिलीज होगी। यह टीचर सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज किया गया है।
दिव्यंका और विवेक की ओर से अपने फैन्स और दोस्तों को दिए गए इस गिफ्ट में बताया गया है कि वे पहली बार कैसे मिले। टीजर के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई। विवेक जो कि थोड़े से शर्मीले थे और पार्टी में नहीं जाते थे। एक बार वे किसी पार्टी मे गए जहां, उनकी मुलाकात दिव्यंका से हुई। विवेक ने अपनी पूरी कोशिश की कि वे दिव्यंका के साथ अच्छे से डांस करें, लेकिन वह भी शर्मिली थीं.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस टीचर को एक दिन में दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विवेक से शादी से कुछ घंटे पहले दिव्यंका ने अपने आपको विश्व की सबसे खुश दुल्हन बताया था। इंटरव्यू के दौरान दिव्यंका ने बताया था, ‘मैंने सारे रिवाजों को एंज्वॉय किया और खूब डांस किया। मैं इस धरती पर सबसे खुश दुल्हन हूं।’
Read Also: शादी के 8 दिन बाद बेहाल कंडीशन में अपने शो के सेट पर दिखीं ‘ये हैं मोहब्बतें’ की दिव्यंका त्रिपाठी
साथ ही उन्होंने कहा था, ‘पहले मैं सोचती थी कि एक एक्ट्रेस को एक बिजनेसमैन या अन्य प्रोफेशनल के युवक से शादी करनी चाहिए। फिर बाद में मैंने सोचा कि अगर मैंने दूसरी इंडस्ट्री वाले से शादी की तो वह मेरे परेशानियों और ग्लेमर इंडस्ट्री के नियमों को नहीं समझ पाएगा।अगर आप किसी की प्रोफेशनल जरूरतें समझते हैं तो उससे अपने आपको अच्छे से जोड़ सकते हैं।’
Read Also: Divyanka Tripathi ने शादी के बाद शेयर की पहली Mr and Mrs. सेल्फी

