ये हैं मोहब्तें स्टार दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी सुर्खियों में रही। सोशल मीडिया से लेकर टीवी हर तरफ दोनों की शादी की चर्चा रही। उनके फैन्स को हर एक रस्म की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहा। वहीं इस कपल ने भी फैन्स के प्यार को समझते हुए सभी तस्वीरें शेयर कीं। ताकि लोगों तक उनकी हर एक खबर पहुंच सके। इंदौर में हुई शादी के बाद चंडीगढ़ में एक ग्रैंड फैमिली रिसेप्शन रखा गया। इसके बाद मुंबई में दोस्तों और साथ काम करने वाले अपने करीबियों के लिए एक शानदार पार्टी भी रखी गई। इस यादगार शादी की शायद ही उनके फैन्स कभी भूल पाएं।

अब शादी के बाद दोनों काम पर लौट चुके हैं। जी हां अभी तक उन्हें हनीमून पर जाने का टाइम नहीं मिला है। इसी बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने बच्चे के बारे में भी बात की। नहीं फिलहाल उन्हें इसकी कोई जल्दी तो नहीं है। लेकिन एक सवाल के जवाब में उन्होंने इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा, मैं फ्रैक्चर के साथ काम कर सकती हूं, स्लिप डिस्क होने पर भी काम  कर सकती हूं। यहां तक कि पेट में बच्चा लेकर भी काम कर सकती हूं। ऐसा नहीं है कि काम ज्यादा होने की वजह से मैं छुट्टी पर जाना चाहती हूं। लेकिन हमें एक साथ थोड़े समय की जरूरत है। इसलिए मैं हनीमून पर जाना चाहती हूं। इस पर विवेक ने कहा, पहले थोड़ा घूम लेते हैं, बाद में सोचेंगे।

बता दें कि दिव्यांका फिलहाल अपने सीरियल ये हैं मेहब्बतें में बिजी हैं। वहीं पति विवेक दहिया कलर्स पर आने वाले सीरियल कवच और ये हैं मोहब्बतें में काम कर रहे हैं।