अपने पति विवेक दहिया को लेकर काफी पोजेसिव हैं दिव्यांका त्रिपाठी। जिस तरह उनके प्यार का पता उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से चलता है। उसी तरह दिव्यांका का गुस्सा भी सोशल मीडिया पर सामने आया। दरअसल उनके किसी फॉलोअर ने उनके पति को लालची कहा था। उस यूजर ने दिव्यांका पर दया दिखाते हुए कहा कि विवेक ने केवल दिव्यांका के नाम और उनके पैसे कि लए उनसे शादी की। उसने कहा कि दिव्यांका की पसंद गलत रही। वो तुमसे बहुत प्यार करती है। लेकिन तुमने कभी उससे प्यार नहीं किया।

दिव्यांका को अपने फॉलोअर की यह हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने करीब 600 कमेंट्स छांट कर उस कमेंट को देखा और उसे जवाब दिया। दिव्यांका काफी कड़े शब्दों में जवाब दिया। इस पर एक यूजर ने दिव्यांका को समझाया। लेकिन उसके समझाने का तरीका भी दिव्यांका को कुछ रास नहीं आया। उन्होंने उसे भी बड़े ही तरीके से जवाब दिया।

 

 

वीडिडो: ‘फोर्स 2’ देखने जा रहे हैं? पहले फिल्म का रिव्यू तो जान लें