दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ हमेशा अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रहते हैं। दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है लेकिन उनका प्यार छुपाए नहीं छुपता है। दोनों साथ में लंच, मूवी डेट्स पर दिखाई देते रहते हैं। इसके अलावा दोनों को अवॉर्ड शो में भी साथ देखा जाता रहता है। म्यूजिक वीडियो बेफिक्रा में साथ काम करने के बाद दोनों पहली बार बाघी 2 फिल्म में साथ दिखेंगे। इसमें दर्शकों को दोनों की जबर्दस्त ऑन-स्क्रिन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। दोनों की इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं।

टाइगर और दिशा हाल ही में गोवा पहुंचे हुए थे। जहां दोनों बाघी 2 फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उनकी शूटिंग के ही कुछ सींस को एक यूट्यूब चैनल ने रिकॉर्ड कर लिया था। जिसमें स्टार्स एक दूसरे के गले में माला डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसकी वजह से दोनों के शादी की खबरें जोर पकड़ने लगीं और उनके फैंस खुश हो गए। अब हम आपको बता देते हैं इसके पीछे की सच्चाई। दरअसल, दोनों ने एक दूसरे के गले में माला फिल्म के एक सीन के दौरान डाली है। यानी दोनों ने सच में शादी नहीं की है।

बाघी 2 पहले 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी। वहीं कॉफी विद करण के दौरान फिल्म निर्माता करण ने दिशा के साथ रिश्ते को लेकर टाइगर से सवाल किया था। जिसके जवाब में उन्होंने कहा था- मेरे बहुत कम दोस्त हैं। मैं बहुत ज्यादा सामाजिक नहीं हूं और इंडस्ट्री में मेरे केवल दो-तीन दोस्त हैं। दिशा उनमें से एक है। हमारा फ्रेंड सर्किल कॉमन है इसी वजह से हम मिलते रहते हैं। वो मुझे अच्छा दिखने में मदद करती हैं। वो बहुत खूबसूरत लड़की हैं।