भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स की संख्या बेशक लाखों में है, लेकिन साथ ही कई लोग ऐसे भी है जो धोनी को कई कारणों से पसंद नहीं करते। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में नीरज पांडे का भी नाम है। वही नीरज पांडे जिन्होंने बहुप्रतीक्षित फिल्म M.S. Dhoni: The Untold Story फिल्म का निर्देशन किया है। धोनी की बायोपिक बनाने वाले इस निर्देशक ने बयाया कि उन्हें क्रिकेट पसंद है और वह खिलाड़ी के तौर पर धोनी के प्रशंसक हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा- मैं धोनी का फैन नहीं हूं। मुझे एबी डिविलियर्स और सचिन तेंदुलकर पसंद हैं। लेकिन मैं इन खिलाड़ियों का फैन नहीं हूं। यह बात धोनी भी जानते हैं कि मैं उनका फैन नहीं हूं।
READ ALSO: MS Dhoni: An Untold Story का नया टीजर, एक झटके में बदल गया धोनी का चेहरा!
अब सवाल यह उठता है कि नीरज धोनी को क्यों नहीं पसंद करते? तो नीरज ने इसका भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा- चीजों को सही परिदृष्य में रखने के लिए क्या मुझे धोनी का फैन होना चाहिए था, मैं फिल्म को बिना पक्षपात के निर्देशित नहीं कर पाता। क्योंकि मैं धोनी का फैन नहीं हूं, मैं चीजों का विरोध कर सकता था। गौरतलब है कि नीरज ने सुशांत की और उनके काम की तारीफ भी की। उन्होंने कहा- सुशांत शुरू से मेरी पहली पसंद था। वह उसी जगह से है जहां से धोनी है। इसलिए वह वहां की बोली को ठीक से समझता है। वह क्रिकेट का बड़ा ऑब्जर्वर है और इस सबसे ऊपर वह एक अच्छा एक्टर है।

नीरज के लिए एमएस धोनी की बायोपिक का निर्देशन करना उनकी बाकी Genres फिल्मों जैसा ही था। उन्होंने कहा- Genres मेरे लिए चुनौतीपूर्ण नहीं होती है। कहानिया हैं, और कहानियों को बताना ही वह सर्वश्रेष्ठ चीज है जिस पर मैं फोकस करता हूं। हालांकि फिल्म में धोनी के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी दिखाया गया है लेकिन नीरज ने उनका नाम बताए जाने से इनकार किया है। साथ ही नीरज ने सौरव गांगुली, राहुल द्राविण और वीवीएस लक्ष्मण के होने की बात से इनकार किया है।


