Dilip Kumar Health Latest News : हिंदी सिनेमा के अभिनेता दिलीप कुमार लीलावती अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। फिलहाल एक्टर दिलीप कुमार डॉक्टरों की देखरेख में हैं। 95 साल की उम्र के अभिनेता की अचानक तबियत खराब होने के चलते उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इससे पहले भी दिलीप कुमार को अस्पताल में रेगुलर चेकअप के लिए ले जाया जाता रहा है। वहीं अचानक दिलीप कुमार के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर उनके फैन्स एक्टर के लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं।

बता दें, एक्टर दिलीप कुमार अपने जमाने के बेहतरीन एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। एक्टर दिलीप फिल्म जुगनू, बाबुल, शबनम, दीवार, नया दौर आन, कोहिनूर, मशाल, क्रांति सौदागर, गोपी, राम और श्याम, गंगा-जमना, दास्तान, आजाद, दाग जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं।  इन्हें हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान देने के लिए दादा साहब फाल्के, पद्म विभूषण और पद्म भूषण जैसे बड़े अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Live Blog

Highlights

    17:24 (IST)05 Sep 2018

    1947 में उनकी फिल्म जुगनू रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिलीप के साथ अभिनेत्री नूरजहां थीं। बॉक्स ऑफिस पर दिलीप कुमार की यह पहली मेजर हिट थी। 1948 में उनकी फिल्म शाहीद और मेला फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।

    17:20 (IST)05 Sep 2018
    'किला' थी आखिरी फिल्म

    1998 में बनी फ़िल्म 'किला' दिलीप कुमार आखिरी फ़िल्म थी। उन्होंने रमेश सिप्पी की फिल्म शक्ति मे अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हे फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

    17:19 (IST)05 Sep 2018

    दिलीप कुमार ने साल 1944 में फिल्म ज्वारभाटा से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

    17:15 (IST)05 Sep 2018
    सायरा बानो करती हैं देखभाल

    दिलीप कुमार की शादी अभिनेत्री सायरा बानो से वर्ष 1966 मे हुई। विवाह के समय दिलीप कुमार 44 वर्ष और सायरा बानो की 22 वर्ष की थीं। 1980 मे कुछ समय के लिए उन्होंने आसमां से दूसरी शादी भी की थी।

    17:14 (IST)05 Sep 2018


    रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप कुमार को दिन के करीब 3 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। अचानक उन्हें छाती में दर्द हुआ। इसी के बाद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    17:12 (IST)05 Sep 2018

    दिलीप कुमार की अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी भी उनके ट्विटर अकाउंट के जरिए ही सामने आई। 

    17:11 (IST)05 Sep 2018

    दिलीप कुमार के फैन्स को उनसे जुड़ी जानकारियां ट्विटर के माध्यम से होती रहती है। दरअसल, ट्विटर पर दिलीप साहब के नाम से अकाउंट बनाया गया है, जिसे वह खुद हेंडल नहीं करते। लेकिन खुद से जुड़ी सारी जानकारियां अपने फैन्स को मुहैया कराते हैं।

    17:08 (IST)05 Sep 2018

    दिलीप कुमार ने फिल्म 'नया दौर' से दर्शकों में अपनी एक छाप छोड़ी। इसके अलावा एक्टर दिलीप ने फिल्म जुगनू, बाबुल, शबनम, दीवार, नया दौर आन, कोहिनूर, मशाल, क्रांति सौदागर, गोपी, राम और श्याम, गंगा-जमना, दास्तान, आजाद, दाग जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

    17:04 (IST)05 Sep 2018

    अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रह चुके दिलीप कुमार ने हिंदी सिनेमा को उभारने और फिल्मों को एक नया लेवल देने में खास योगदान दिया है। दिलीप कुमार फिल्मी दुनिया में अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। 

    17:01 (IST)05 Sep 2018

    दिलीप कुमार अपने जमाने के  दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया। एक्टर ने 'नया दौर' जैसी फिल्मों में काम कर के दर्शकों के मन में एक खास पहचान बनाई। 

    16:58 (IST)05 Sep 2018

    छाती में इंफेक्शन होने के चलते दिलीप कुमार साहब को मुंबई के लीलावती अस्पाल में भर्ती कराया गया है। 

    16:56 (IST)05 Sep 2018

    दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से हाल ही में एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि दिलीप साहब की तबियत खराब हो गई है। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।